फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा विमान, जिसके पंख एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा बड़े हैं, लगे हैं छह इंजन

Sun, 14 Apr 2019 02:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्ट्रैटोलांच - फोटो : Twitter
दुनिया में कई तरह के विमान होते हैं, कुछ छोटे तो कुछ बड़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा विमान कौन सा है और उसकी खूबियां क्या-क्या हैं? तो चलिए जानते हैं इस विमान के बारे में वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्ट्रैटोलांच - फोटो : Twitter
इस विमान का नाम है स्ट्रैटोलांच, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा विमान कहा जा रहा है। शनिवार को पहली बार इस विमान ने परीक्षण के लिए कैलिफोर्निया में उड़ान भरी। इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की। 
विज्ञापन

3 of 5
स्ट्रैटोलांच - फोटो : Twitter
इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है। वर्तमान समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को उनकी कक्षा में भेजा जाता है। अब यह विमान उपग्रहों को उनकी कक्षा तक पहुंचाएगा। 

4 of 5
स्ट्रैटोलांच - फोटो : Twitter
यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है। इस विमान में छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं, जो इसे बेहद ही खास बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्ट्रैटोलांच - फोटो : Twitter
स्ट्रैटोलांच नामक कंपनी ने विमान की एतिहासिक उड़ान का वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आज स्ट्रैटोलांच विमान ने मोजेव रेगिस्तान पर 2.5 घंटे के लिए उड़ान भरी, जो 189 मील प्रति घंटे की रफ्तार से टॉप पर पहुंच गया।' 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें