फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Permafrost Crater: रूस का यह सालों पुराना गड्ढा दुनिया के लिए है रहस्य, मचा सकता है तबाही

Thu, 27 Jul 2023 06:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
World's Biggest Permafrost Crater In Russia - फोटो : Twitter@JFredBeck2
 
Permafrost Crater: रूस के साइबेरिया में दुनिया का सबसे बड़ा पर्माफ्रॉस्ट गड्ढा है, जिसकी तस्वीरें बीते दिनों सामने आई थीं। यह तस्वीरें दुनिया को डराने के लिए काफी हैं। तस्वीरें यह भी बताती है कि दुनिया पर जलवायु परिवर्तन का असर किस कदर पड़ रहा है। पर्माफ्रॉस्ट मतलब जहां की जमीन, मिट्टी करोड़ों-अरबों सालों से जीरो डिग्री तापमान में जमी हुई हों। हालांकि अब यह गड्ढा चिंता का विषय बनता जा रहा है, क्योंकि इसका आकार लगातार बढ़ रहा है। इस गड्ढे को बाटागाइका, बाटागे या बागाटाइका कहा जाता है। 

जानिए क्या है पर्माफ्रॉस्ट क्रेटर

1940 के दशक में आसपास के जंगल कटने के बाद पर्माफ्रॉस्ट क्रेटर बनना शुरू हुआ था। जीरो डिग्री तापमान पर यह स्थान बनता है। पर्माफ्रॉस्ट पिघल रही है जिसकी वजह से यहां की जमीन धंस रही है। इसकी वजह से एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। यह गड्ढा 0.8 वर्ग किलोमीटर बड़ा है और इसके अंदर 145 फुटबॉल मैदान समा जाएं।
विज्ञापन

2 of 6
World's Biggest Permafrost Crater In Russia - फोटो : Twitter@JFredBeck2
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, पर्माफ्रॉस्ट वह जमीन है जो लगातार कम से कम दो साल तक जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान पर पूरी तरह से जमी रहती है। नासा का कहना है कि उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के पास के क्षेत्रों में पर्माफ्रॉस्ट सबसे आम हैं। यह धरती के बड़े हिस्से को कवर करते हैं। खासतौर पर उत्तरी गोलार्ध में करीब एक चौथाई जमीन के नीचे पर्माफ्रॉस्ट है। खास बात यह है कि जमीन जमी होती है, तब भी पर्माफ्रॉस्ट वाले इलाके बर्फ से ढके नहीं होते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
World's Biggest Permafrost Crater In Russia - फोटो : Twitter@JFredBeck2
जंगलों के काटे जाने से यहां पर मिट्टी के कटाव की शुरुआत हुई थी। इसके कारण लगातार यहां जमीन के नीचे जमी बर्फ पिघलने लगी और बड़ा दलदल वाला गड्ढा बन गया। पर्माफ्रॉस्ट में 80 प्रतिशत बर्फ होती है, जिसके बाद मिट्टी या रेत या पेड़-पौधों के अंश। बर्फ पिघलने से बाकी चीजों से कीचड़ बनने लगता है। 
 

4 of 6
World's Biggest Permafrost Crater In Russia - फोटो : Twitter@JFredBeck2
वैज्ञानिकों का मानना है कि इस गड्ढे में 1.26 लाख साल पुरानी मिट्टी और बर्फ स्थित है। मध्य प्लीस्टोसीन काल की मिट्टी और बर्फ हैं।  वैज्ञानिकों को एक स्टडी करते समय यहां पर एक बाइसन यानी बड़े भैंसे का मांस मिला था। यह मांस करीब 8000 साल पुराना था। बर्फ पिघलने के बाद यह दिखाई दिया था। कभी यहां पर जानवर और पेड़-पौधों की संख्या अधिक थी। 

Weird Marriage: भारत में यहां पर दो लड़कों की आपस में कराई जाती है शादी, जानिए क्या है अनोखी परंपरा
विज्ञापन

5 of 6
World's Biggest Permafrost Crater In Russia - फोटो : Twitter@nasser_mo3gza
वैज्ञानिकों को भी यह जानकारी नहीं है कि आखिर गड्ढा अचानक इतनी तेजी से क्यों बढ़ता जा रहा है। आसपास रहने वाले स्थानीय लोग बताते हैं कि बीते सालों में इसके गड्ढे की गहराई 66 फीट से 98 फीट हो चुकी है, जो बेहद दुर्लभ घटना है। रूस के वैज्ञानिक भी इसकी पुष्टि करते हैं। 

Asteroid News: धरती की तरफ 47 हजार किमी की रफ्तार से आ रही आफत! नासा ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
worlds largest permafrost - फोटो : Twitter@JFredBeck2
कनाडा, अलास्का, साइबेरिया और कई इलाकों में यह पर्माफ्रॉस्ट हैं। स्थायी रूप से जमी जमीन हजारों सालों से कार्बन सिंक के रूप में काम करती है। अगर पिघल जाती है, तो बड़ी मात्रा में ऐसी गैस निकल सकती है। अगर यह पिघलेगी तो कार्बन और मीथेन जैसी गीगा-टन गैसों के साथ-साथ कई हजार साल पुराने वायरस और बैक्टीरिया भी छोड़ेगी। अगर यह इसी तरह से पिघलते हैं, तो पूरी दुनिया के लिए खतरनाक साबित होंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें