फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की इन अजब गजब वजहों को जानकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 21 Jun 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मौत - फोटो : telegraph.co.uk
दुनिया में आपने कई अजब गज़ब घटनाओं के बारे में सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने अजब गज़ब मौतों के बारे सुना है। जानिए ऐसी ही मौतों के बारे में जिनकी वजह सुनकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
मौत - फोटो : dategirldiaries.com
1985 में न्यू ऑर्लिएंस में जीवन रक्षकों के एक दल ने मिलकर जश्न मनाने का प्रोग्राम बनाया। यह पार्टी इस खुशी में हो रही थी कि पूरे साल एक भी व्यक्ति की मौत डूबने से नहीं हुई थी। पार्टी के अंत में स्विमिंग पूल के तल में एक मेहमान की लाश मिली, जो पार्टी में आमंत्रित था।
विज्ञापन

3 of 6
मौत - फोटो : vancouverratproject.com
आयरलैंड की किलडेयर काउंटी में कैडोक्सटाउन गोल्फ कोर्स में एक 40 वर्षीय गोल्फर की रहस्यमय ढंग से मौत हो गयी। दरअसल उसकी मौत का कारण एक चूहा था। जब गोल्फर अपनी खोई हुई बॉल ढूंढ़ रहा था, तभी एक चूहा उसकी पैंट में चढ़ गया। डॉक्टरों का मानना था कि चूहे को एक गंभीर बीमारी थी। यह बीमारी वेल्स के लिए उस समय जानलेवा साबित हुई, जब उसने अपने हाथ से चूहे को हटाया। इसके बाद उसने सिगरेट पी तो उस बीमारी के बैक्टीरिया उसके मुंह में चले गए, जिससे उसकी मौत हो गयी।

4 of 6
मौत - फोटो : dreamhousefurniture.in
कैम्ब्रिज शायर में फरवरी, 2004 में एक व्यक्ति की मौत का कारण उसके कपड़ों की अलमारी बन गयी। हुआ यह कि वह व्यक्ति अपनी अलमारी के भीतर सफाई कर रहा था। तभी अचानक अलमारी फर्श पर औंधे मुंह गिर गई और उसका आटोमेटिक लॉक भीतर से बंद हो गया। वह अलमारी से बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहा। मगर निकल नहीं सका। नतीजतन उसकी मौत हो गयी। उसकी मृत्यु के एक सप्ताह बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसकी लाश निकाली गयी।
विज्ञापन

5 of 6
मौत - फोटो : huffingtonpost.com
ब्राजील के साओ पालो में 45 वर्षीय मनोचिकित्सक डॉ. ऑस्कर डोमनीगेज ने स्वीकार किया कि उसने अपनी एक महिला मरीज की जिंदगी के सेक्सुअल अनुभवों को सुनने के बाद उसे गोली मार दी। उन्होंने अदालत को बताया कि वह ऐसे व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौत - फोटो : palmbeachpost.com
ब्राजील के एक पायलट की मौत प्रेमिका को अपने एयरक्राफ्ट द्वारा करतब दिखाने के दौरान हो गयी। हुआ यह कि वह अपनी प्रेमिका के घर के ऊपर हवाई करतब दिखा रहा था। एक बार वह उसके घर के ऊपर की छत के बिल्कुल करीब आकर चिल्लाया और जोर से उसने कहा (आई लव यू) तभी उसके एयरक्राफ्ट की डोर टूट गई और एयरक्राफ्ट की चिमनी में खराबी आने से उसका एयरक्राफ्ट ज़मीन पर आकर क्रैश हो गया। उस पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें