Craziest Wedding Tradition Around The World: दुनियाभर में कई अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाली शादियों में भी कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। शादियों में पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों का अलग-अलग महत्व होता है। भारत की शादियों में जूता चुराने की रस्म बहुत फेमस है, लेकिन दूसरे देश के लोग इस बारे में जानेंगे, तो उन्हें अजीबोगरीब लगेगा।
इसी तरह दुनिया के दूसरे देशों में भी शादियों में कई तरह की रस्मों का पालन किया जाता है जो बेहद अजीबोगरीब होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब रीति रिवाजों के बारे में बताएंगे जिनका वहां की होने वाली शादियों में पालन किया जाता है। इन रीति रिवाजों और रस्मों के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी और हंसी भी आएगी। तो आइए जानते हैं इन अजीबोगरीब रीति रिवाजों के बारे में...