फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Traditions: इन देशों में हैं शादी के अजब गजब रीति रिवाज, जानकर पकड़ लेंगे अपना सिर

Sun, 11 Sep 2022 01:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन देशों में हैं शादी के अजब गजब रीति रिवाज - फोटो : iStock
Craziest Wedding Tradition Around The World: दुनियाभर में कई अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाली शादियों में भी कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। शादियों में पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों का अलग-अलग महत्व होता है। भारत की शादियों में जूता चुराने की रस्म बहुत फेमस है, लेकिन दूसरे देश के लोग इस बारे में जानेंगे, तो उन्हें अजीबोगरीब लगेगा। 

इसी तरह दुनिया के दूसरे देशों में भी शादियों में कई तरह की रस्मों का पालन किया जाता है जो बेहद अजीबोगरीब होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब रीति रिवाजों के बारे में बताएंगे जिनका वहां की होने वाली शादियों में पालन किया जाता है। इन रीति रिवाजों और रस्मों के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी और हंसी भी आएगी। तो आइए जानते हैं इन अजीबोगरीब रीति रिवाजों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
इन देशों में हैं शादी के अजब गजब रीति रिवाज - फोटो : Pixabay
फ्रांस 

फ्रांस में होने शादी में एक पुरानी परंपरा का पालन किया जाता है जिसे चारीवारी (Charivari) कहा जाता है। इस परंपरा के मुताबिक, दोस्त और परिजन शादी वाली रात को दूल्हा-दुल्हन के दरवाजे को बर्तन से बजाते हैं और जोड़े को बाहर निकालकर ड्रिंक्स और स्नैक्स ऑफर किया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इन देशों में हैं शादी के अजब गजब रीति रिवाज - फोटो : istock
स्कॉटलैंड 

इस देश में दूल्हा-दुल्हन के ऊपर पर कूड़ा-कचरा और बुरी चीजों को गिराया जाता है। इस परंपरा के पालन करने का मकसद यह है कि दूल्हा-दुल्हन अपने जीवन में सभी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। 

4 of 6
इन देशों में हैं शादी के अजब गजब रीति रिवाज - फोटो : अमर उजाला
चीन

चीन में दूल्हा-दुल्हन को एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करना पड़ता है। यहां पर लड़की को शादी के एक महीने पहले से हर दिन एक घंटे रोना पड़ता है। परिजन भी लड़की के साथ मिल कर रोते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
इन देशों में हैं शादी के अजब गजब रीति रिवाज - फोटो : Pixabay
फिजी

फिजी में एक अजीबोगरीब रीति रिवाज का पालन किया है। इस देश में लड़की का हाथ मांगने के लिए लड़का आता है, तो उसे लड़के के पिता को वेल का दांत देना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन देशों में हैं शादी के अजब गजब रीति रिवाज - फोटो : Pixabay
वेल्स 

दुनिया में होने वाली शादियों में अजीबोगरीब की परपंराओं की तरह वेल्स में भी एक अनोखे रीति रिवाज का पालन किया जाता है। यहां पर दुल्हन को दूल्हा लवस्पून देता है। इस पीछे का उद्देश्य यह है कि वह अपनी पत्नी को कभी खाली पेट नहीं सोने देगा। वह उससे विश्वास दिलाता है कि उसकी जरूरतों को पूरा करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें