आप इस बात को सुनकर हैरान हो रहे होंगे कि मिर्च खाने से मौत हो सकती है। लेकिन ये बात सच है कि मिर्च खाने से मौत भी हो सकती है। हम बात कर रहे हैं रीपर काली मिर्च की। इस मिर्च का सेवन करने से मौत भी हो सकती है। आपको बता दें कि सामान्य मिर्च के मुकाबले रीपर काली मिर्च 1500 गुना ज्यादा तीखी होती है। हाल ही में कनाडा में रहने वाले एक शख्स ने महज 10 सेकेंड में तीन रीपर काली मिर्च का सेवन कर खुद के बनाए हुए गिनीज विश्व रिकॅार्ड को तोड़ दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
कनाडा में रहने वाले माइक जैक ने सिर्फ 9.72 सेकेंड्स में 3 काली मिर्च का सेवन कर नया विश्व रिकार्ड बना दिया है। रीपर काली मिर्च इतनी अधिक तीखी होती है कि एक रीपर मिर्च का सेवन करने से व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत भी आ सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
एक रीपर काली मिर्च को एक बार में खा जाने से गला पूरी तरह से सूख जाता है, उल्टियां भी हो सकती हैं। इसके साथ ही गर्दन और सिर में दर्द भी हो सकता है। ऐसा कई दिनों तक हो सकता है। रीपर काली मिर्च का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
रीपर काली मिर्च का सेवन करने से दिमाग की नसें तक सिकुड़ सकती हैं। इस मिर्च को खाने से मुंह में जलन, आंखों से लगातार पानी आना, छाती में जलन, पेट में भयानक दर्द, तेज बुखार, जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सोशल मीडिया पर कनाडा के माइक जैक का रीपर काली मिर्च का सेवन करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माइक 9.72 सेकेंड्स में तीन काली मिर्च का सेवन करते हुए दिख रहे हैं।