फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Expensive Grapes: दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार

Sun, 15 Jun 2025 02:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Expensive Grapes: दुनियाभर में अंगूर की कई किस्में पाई जाती हैं। भारत में भी लोगों को अंगूर खाना काफी पसंद है। अभी तक आपने सिर्फ काले और हरे अंगूर खाये होंगे, जो आपको बाजार में आसानी से 100 रुपये से भी कम में एक किलो मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार - फोटो : Adobe Stock
Most Expensive Grapes: दुनियाभर में अंगूर की कई किस्में पाई जाती हैं। भारत में भी लोगों को अंगूर खाना काफी पसंद है। अभी तक आपने सिर्फ काले और हरे अंगूर खाये होंगे, जो आपको बाजार में आसानी से 100 रुपये से भी कम में एक किलो मिल जाता है। लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की है कि अंगूर का सिर्फ एक गुच्छा कितना महंगा हो सकता है? आज हम आपको एक ऐसे अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है।

अंगूर की इस किस्म का नाम 'रूबी रोमन' है, जो लाल रंग की होती है। साल 1995 में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित किया गया। जापान के इशिकावा में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित करने के लिए किसानों ने प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से एक अपील की। रिसर्च सेंटर ने 400 अंगूर की लताओं पर करीब दो साल तक एक्सपेरिमेंट किया। अंगूर की 400 लताओं में से केवल 4 में ही लाल अंगूर आए। इन 4 अंगूरों में से एक किस्म ऐसी थी, जिसने किसानों का दिल जीत लिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार - फोटो : Adobe Stock
रूबी रोमन अंगूर को ‘इशिकावा का खजाना’ भी जाता है। इसकी खेती के दौरान अंगूर के आकार, स्वाद और रंग का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। एक गुच्छे में करीब 24 अंगूर होते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार - फोटो : Adobe Stock
जापान में रूबी रोमन अंगूर की कीमत करीब 9 लाख रुपये होती है। ऊंची कीमत की वजह से यह लाल अंगूर खासतौर पर अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है। यह अंगूर खाने में काफी मीठा होता है। 

Viral Video: मध्य प्रदेश में एक शख्स ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल! वायरल वीडियो देखकर आखें खा जाएंगी धोखा

4 of 5
दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार - फोटो : Adobe Stock
जापान में लाल अंगूर लग्जरी फलों की श्रेणी में आता है। इसे यहां शुभ अवसरों पर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है। दरअसल, रूबी रोमन बेहद दुर्लभ अंगूर है। इसीलिए यह इतना महंगा है।

Viral Post: शख्स को मकान खाली करना पड़ा भारी, मकान मालिक ने डैमेज के नाम पर वसूली मोटी रकम, 82 हजार रुपये काटे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार - फोटो : Adobe Stock
आकार में यह अन्य अंगुरों से चार गुना बड़ा होता है। साथ ही ज्यादा मीठा और रसभरा होता है। इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 9 लाख होती है। यानी एक अंगूर की करीब 25 हजार रुपये। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें