फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर हादसे की जांच AAIB करेगी, मृतकों में तीन महाराष्ट्र के; जानिए सबकुछ

Sun, 15 Jun 2025 01:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई/देहरादून

सार

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) उत्तराखंड में गौरीकुंड के पास हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा। दरअसल, रविवार की सुबह सेक्टर 'श्री केदारनाथ जी-आर्यन हेलीपैड, गुप्तकांशी' पर संचालित आर्यन एविएशन बेल 407 हेलिकॉप्टर VT-BKA दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में हादसा - फोटो : Amar Ujala
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। रविवार को सुबह-सुबह श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें बचाव-कार्य में लगी हुई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवाएं रोक दी गई हैं। 

यह भी पढ़ें
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की मौत; दो दिन हेली सेवा पर रोक 
Kedarnath Helicopter Crash: सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, हेलिकॉप्टर संचालन के लिए बनेगी सख्त एसओपी 
Rajasthan: रुद्रप्रयाग हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के पायलट की मौत, जुड़वां बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

2 of 8
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : PTI
इस बीच महाराष्ट्र के एक पूर्व विधायक ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले एक दंपती और उनकी दो वर्षीय बेटी सहित सात लोगों की मौत हो गई। हेलिकॉप्टर ने सुबह करीब 5.30 बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, जान गंवाने वालों में पांच तीर्थयात्री, पायलट और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का एक कर्मचारी शामिल है।

पूर्व वानी विधायक विश्वास नांदेकर ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजकुमार जायसवाल, उनकी पत्नी श्रद्धा और उनकी दो वर्षीय बेटी काशी शामिल हैं। सभी यवतमाल के रहने वाले थे। उनके पारिवारिक मित्रों के मुताबिक, जायसवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ 12 जून को यवतमाल के वानी से भगवान केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे।
विज्ञापन

3 of 8
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : PTI
सीएम धामी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिव सचिन कुर्वे, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी बैठक में शामिल हुए। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं के संचालन के लिए एक सख्त एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की जाए, जिसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूरी जांच अनिवार्य की जाए। हेली संचालन से पहले मौसम की स्थिति की भी जांच की जाए। 
  • मुख्य सचिव को तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो हेली संचालन के सभी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो। 
  • सीएम धामी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में पूर्व में हुई हेलिकाप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पूर्व में हुई हेली दुर्घटनाओं के साथ ही रविवार की हेली दुर्घटना के हर पहलू की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

4 of 8
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : PTI

इनकी गई जान

1. विक्रम (46) निवासी  ग्राम रांसी, तहसील ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग 
2. विनोद देवी (66) निवासी हाउस नंबर. 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश 
3. तुस्ती सिंह (19) निवासी हाउस नंबर 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश। 
4. राजुकुमार सुरेश जायसवाल(41) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
5. शारदा राजकुमार जायसवा (35) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
6. काशी (23 महीने की बच्ची) निवासी, वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र। 
7. कैप्टन राजीव, रेसि. राजस्थान. (आर्यन एविएशन)

विज्ञापन

5 of 8
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : PTI
दुर्घटना स्थल गौरीकुंड से लगभग 5 किमी ऊपर स्थित है, जिसे गौरी माई खर्क के नाम से जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर केदारघाटी में गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें आग लग गई। रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने कहा कि खराब मौसम के कारण शून्य दृश्यता के कारण दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

6 of 8
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : PTI
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा। हेलिकॉप्टर दुर्घटना से कुछ दिन पहले ही लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 242 लोग सवार थे।
विज्ञापन

7 of 8
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : PTI
पायलट ने 15 साल से अधिक समय तक भारतीय सेना में सेवाएं दीं
उत्तराखंड में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर के पायलट राजवीर सिंह चौहान ने भारतीय सेना में 15 साल से अधिक समय तक सेवा की थी। उन्हें विभिन्न इलाकों में उड़ान मिशन का व्यापक अनुभव था। जयपुर के शास्त्री नगर के निवासी राजवीर अक्तूबर 2024 से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ पायलट के रूप में काम कर रहे थे। राजवीर बेल 407 हेलिकॉप्टर के कप्तान थे।
विज्ञापन

8 of 8
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : PTI
ममता बनर्जी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना से व्यथित हैं। उन्होंने कहा, 'सबसे दुखद बात यह है कि आज सुबह केदारनाथ-गौरीकुंड-गुप्तकाशी क्षेत्र में उत्तराखंड से एक और नागरिक विमानन त्रासदी की खबर आई। विमान में एक बच्चा और पायलट सहित 7 लोग सवार थे। मेरी प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों के लिए हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें