फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World’s Most Expensive Cow: इस विदेशी गाय का भारत से है खास संबंध, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 02 Jul 2023 04:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
cow - फोटो : istock
World’s Most Expensive Cow: हिंदू धर्म में गाय को बहुत खास महत्व दिया जाता है, इसलिए भारत में गायों का बहुत सम्मान किया जाता है। यहां आज भी बहुत से लोग गौपालन करके ही अपनी आजीविका चलाते हैं। लगभग हर घर में गाय का दूध आता है, जिसे बच्चों से लेकर बूढ़े सभी पीते हैं। गाय की कई भारतीय प्रजातियां बेहद खास हैं, जिन्हें दुनियाभर में जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी गाय (World’s Most Expensive Cow) के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि दुनिया की सबसे महंगी गाय भारत में ही है, तो आप गलत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे महंगी गाय भारत में नहीं, बल्कि ब्राजील में है। जी हां, ये गाय इतनी महंगी है कि इतनी कीमत में आप एक आलिशान बंगला भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये कौन सी गाय है और आखिर यह इतनी महंगी क्यों है?
विज्ञापन

2 of 5
cow - फोटो : istock
कितनी है कीमत?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील की साढ़े 4 साल की गाय 'वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोवीस' दुनिया की सबसे महंगी गाय है, जो नेलोर ब्रीड की है। दरअसल, ब्राजील में  नेलोर प्रजाति की सैकड़ों गाय पाई जाती हैं। रिपोर्ट की मानें तो, हाल ही में  गाय के स्वामित्व का एक-तिहाई हिस्सा ब्राजील के अरंडू में एक नीलामी के तहत 1.44 मिलियन डॉलर ( करीब 11 करोड़ रुपयों) में बेचा गया। ऐसे में हिसाब लगाया जाए तो इसकी कुल कीमत 4.3 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
cow - फोटो : istock
भारत से है इसका खास संबंध
दरअसल, इस नेलोर ब्रीड का नाम आंध्र प्रदेश के जिले नेल्लोर के ऊपर पड़ा है। इस जगह से ही  इस ब्रीड को ब्राजील भेजा गया था। इसके बाद ये दुनिया के अन्य हिस्सों में भी फैल गई। केवल ब्राजील की बात की जाए तो इस ब्रीड की करीब 16 करोड़ गाय यहां मौजूद हैं।

4 of 5
cow - फोटो : istock
ये है इस नस्ल की खासियत
वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस की कीमत बहुत अधिक है, आइए जानते हैं इनकी खासियत क्या है। दरअसल, इस नस्ल के चमकदार सफेद फर, ढीली त्वचा और कंधों के ऊपर बड़े बल्बनुमा कूबड़ होते हैं। नेलोर नस्ल की गाय अधिक तापमान में भी आसानी से एडजस्ट कर लेती हैं, जिसमें उनके सफेद फर एक बड़ी भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cow - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल उनके फर धूप को रिफ्लेक्ट कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें गर्मी नहीं लगती है। इनकी पसीने की ग्रंथियां अधिकांश यूरोपीय नस्लों की तुलना में दोगुनी बड़ी और संख्या में 30 प्रतिशत अधिक होती हैं। नेलोर प्रजाति की गाय कई परजीवी संक्रमणों का भी विरोध कर सकती हैं। इतना ही नहीं उनकी कठोर त्वचा की वजह से खून-चूसने वाले कीड़े भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें