आपने ऐसे कई रिकॉर्ड्स के बारे में सुना होगा, जिनको बनाने पर तमाम लोगों ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने के मामले में लोग सारी हदें पार कर देते हैं, कई लोगों के लिए तो यह एक जुनून की तरह बन जाता है, लेकिन मजे की बात यह है कि इस बुक में इंसानों द्वारा बनाए गए कीर्तिमानों के साथ-साथ उन कीर्तिमानों का भी जिक्र होता है जिसे किसी जानवर ने बनाया हो।