'भगवान तुझे मैं खत लिखता पर तेरा पता मालूम नहीं' फिल्म मनचला का ये गाना तो आपको याद ही होगा, लेकिन खत का जमाना अब पुराना हो चुका है। अब लोग खत से नहीं बल्कि मोबाइल से फोन लगा कर भगवान से मन्नत मांग रहे हैं। हमारे देश में एक मंदिर ऐसा भी है जहां लोग भगवान गणेश से फोन पर मन्नत मांगते हैं। जानिए क्यों लोग फोन पर भगवान गणेश से मन्नत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में गणेश जी का 1, 200 साल पुराना है। मंदिर के पुजा कहते हैं कि उस मंदिर में मन्नत मागने वाला कभी खाली हाथ नहीं जाता। मनोकामना पूर्ण होने की वजह से श्रद्धालु इनमें गहरी आस्था रखते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
इस मंदिर में हर कोई अपने मोबाइल के साथ ही आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके भक्त गणेश जी से फोन पर बातें करते हैं। गणेश जी विदेशों में बसे अपने भक्तों से मोबाइल फोन के जरिए बातें करते हैं और उनकी मुरादें पूरी करते हैं।
4 of 6
विदेश में बसे उनके भक्तों को जब कभी संकट या तकलीफ होती है तो वह गणेश जी को याद कर लेते हैं। क्योंकि विदेश से यहां आना हमेशा संभव नहीं होता है इसलिए भक्त मोबाइल फोन से गणेश जी तक अपनी समस्या सांझा कर लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
लोगों को गणेश जी से फोन पर बात करने से ही लाभ मिलने लगा तब से प्रचलन शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी के अनुसार भक्त पहले पत्रों में अपनी समस्याएं लिखकर भेजते थे, जिन्हें पढ़कर गणेशजी को सुनाते थे। लेकिन बाद में भक्तों ने पुजारी जी के मोबाइल पर फोन भी करना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले की शुरुआत के पीछे एक रोचक कहानी भी है।
जर्मनी में बसे गणेश जी के भक्त ने एक बार पुजारी को फोन करके यह कहा कि उनकी बात गणेश जी से करवा दी जाए। भक्त की भावना देखकर फोन गणेश जी के कान के पास लगा दिया गया। कुछ दिनों बाद उस भक्त ने बताया कि गणेश जी ने उनकी मुराद पूरी कर दी है। इस घटना के बाद से ही दुनिया भर से लोग फोन पर गणेश जी से बातें करने लगे।
ये है पुजारी का नंबर-9754556449
बस इस पर झटपट फोन करें और अपनी मन्नत को पूरा करें।