दुनिया के वैभवशाली शहरों का कोई प्रतिमान ढूंढना हो तो आज के समय में दुबई से बेहतर कोई ओर उदाहरण हो ही नहीं सकता। तेल के खजाने ने वहां हर वो चीज ला खड़ी की है जिसकी कल्पना शायद ही की जा सकती है। इसीलिए जब दुनिया घुमने की बात होती है तो उसमें दुबई सबसे ऊपर होता है। आज दुबई के पास दुनिया के सबसे ऊंची इमारत ही नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा कुछ है। इस बारे में आपको शायद ही जानकारी होगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
dubai
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है 'बुर्ज खलीफा'
दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा' है। इस इमारत में 160 मंजिल तक रिहायशी अपार्टमेन्ट है, जबकि पर्यटकों को लिए सिर्फ 124 मंजिल तक जाने की इजाजत है। यहां तक पहुंचने के बाद पर्यटकों को चारों ओर का नजारा मिलता है। यहां हाई टेलीस्कोपी दूरबीन से आपको धरती अपने चारों ओर गोल सी नजर आती है। इसके अलावा प्रति सेकेंड एक मंजिल की रफ्तार से चलने वाली लिफ्ट में आप उतरते वक्त हवा का वही दबाव कानों में महसूस कर सकते है जैसा कि हवाई जहाज के एयरपोर्ट पर लैंड करते समय महसूस होता है।
विज्ञापन
3 of 11
dubai
दुबई का मौसम
मौसम के लिहाज से दुबई ज्यादा माकूल नहीं रहता। यहां करीब आठ माह गर्मी पड़ती है जबकि चार माह ही मौसम ठीक रहता है। गर्मी का आलम यह रहता है कि तापमान करीब 52 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच जाता है। आने वाले चार माह यानि नवंबर से फरवरी तक यहां मौसम खुशगवार रहता है। तीन माह यहां इतने अधिक पर्यटक आते है कि यहां मौजूद होटलों के सत्तर हजार, कमरे भी कम पड़ जाते है। बारिश तो यहां होती ही नहीं। कभी-कभी दिसंबर-जनवरी में बौछार अवश्य पड़ जाती है।
4 of 11
dubai mall
दुबई माल
दुबई माल तो इतना बड़ा है कि उसे देखकर दंग रह जाएं। अगर आपको यह माल पूरा देखना है तो दो दिन लग जाएंगे। कमोबेश यही स्थिति अमीरात माल की भी है। बस दोनों में फर्क इतना है कि दुबई माल में एक्वेरियम ओर चिड़ियाघर है, वहीं अमीरात माल में स्नो वर्ल्ड है।
विज्ञापन
5 of 11
Aquarium
एक्वेरियम और चिड़ियाघर
दुबई माल में दुनिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम है। इसमें समुद्र में रहने वाले करीब 33,000 जीव-जंतुओं को रखा गया है। इसे बनाने में करीब 12 बिलियन डालर का खर्च आया था। बुर्ज खलीफा से सटे एक माल में यह एक्वेरिय है। एक्वेरियम में जाने के लिए सौ दिरहम यानी पन्द्रह सौ रुपए का टिकट लगता है। इसमें आपको एक सुंरग में जाने पर वैसा अनुभव मिलता है मानो आप समुद्र की सतह पर पहुंच गए हों। इस सुरंग को पार करते समय आपके चारो ओर से समुद्री जीव-जंतु गुजरते रहते है। शीशे की इस सुरंग से निकलते वक्त जो अनुभूति होती है वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। एक्वेरियम की दूसरी सतह यानि पानी के ऊपर से वाटर बोट पर आप सैर कर सकते है। इसमें शार्क मछलियां अगल-बगल से तैरती हुई निकलेंगी। यह बोट चारों ओर से बंद रहती है।
कृत्रिम चिड़ियाघर में भी अधिकतर वही जंतु है जो पानी या ठंडे प्रदेशों में रहते है। यहां पर पेंग्विन को रखने के लिए विशेष रूप से बर्फीली गुफाओं को बनाया गया है। वहीं अमीरात माल में बने ‘स्नो वर्ल्ड’ में आप अंटार्टिका का अनुभव कर सकते है। इसमें प्रवेश के लिए आपको विशेष रूप से तैयार की गई किट पहनाई जाती है। इसमें बर्फ पर राइडिंग और स्कीइंग का भी मजा ले सकते है।
विज्ञापन
6 of 11
dubai
डेजर्ट सफारी
रेगिस्तान का सफर सुनने में बहुत ही डरावना लगता है, लेकिन यहां जिस किसी ने इसका आनंद नहीं लिया समझिए कि उसने दुबई को ठीक से नहीं देखा। विदेशी पर्यटक तो इसके दीवाने है। दुबई से शारजाह के रास्ते में करीब सत्तर किमी की दूरी पर रेगिस्तान पर कारों के काफिला जब शाम को चलता है तो ऐसा लगता है कि सामने कोई वीडियो गेम चल रहा हो। लैंड क्रूजर गाड़ी से पहले सड़क पर डेढ़ सौ किमी की रफ्तार से सफर करना बेहद रोमांचक लगता है। बावजूद इसके न कोई हार्न बजाता है और न सड़क पर किसी तरह का अवरोध दिखाई पड़ता है। सड़के ऐसी मानो एयरपोर्ट का रनवे हो। इन्हीं लैंड क्रूज गाड़ियों से डेजर्ट सफारी का आनंद लिया जाता है। रेगिस्तान में प्रवेश करने के पहले गाड़ियों के चारों टायरों से करीब आधी हवा निकाल दी जाती है। यहीं रेगिस्तान में सुरक्षित यात्रा का मूल मंत्र है। रेगिस्तान में सुर्योस्त का नजारा भी अदभुत होता है। गहराती शाम में रेत के छोटे टीलों के बीच में बने कैंप में ले जाया जाता है। यहां भोजन व संगीत का शानदार मेल होता है। करीब ढाई घंटे के कार्यक्रम में दो पारंपरिक नृत्य 'तनूरा' और 'बेली' देखने को मिलता है। इसके अलावा पर्यटकों को लुभाने के लिए ऊंट दौड़ भी आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
7 of 11
dubai gold market
दुबई की गोल्ड मार्केट
पर्यटकों को आकर्षित करने में यहां की गोल्ड मार्केट का कोई जोड़ नहीं। दुनिया में दुबई का सोना और आभूषण कितने मशहूर है इससे तो आप वाकिफ होंगे ही। जी हां, यहां सोने की ज्वैलरी हल्की नहीं बल्कि बेहद भारी होती है। जी हां, आपको यहां पांच किलो तक के सोने के हार भी शोकेस में लटके नजर आ जाएंगे। वजह है यहां के लोगों की पॉकेट का साइज। लोगों केे पास इतना पैसा है कि वे एकबार में इतना सोना खरीद लेते हैं। दुबई की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार लगती है यह असलियत में उससे कहीं ज्यादा चमकदार है। यहां की इकोनॉमी का कोई जवाब नहीं। रात के दस बजे तक बाजार खुलने के बावजूद यहां लूट या चोरी का खतरा नहीं रहता। सोने की मार्केट जाने के लिए आपको करीब दो किलोमीटर लंबी ऐसी सुरंग से गुजरना पड़ता है। दुबई की गोल्ड मार्केट 'डेरा' नामक इलाके में है।
8 of 11
rashid port
दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा पोर्ट
दुबई के पास दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा समुद्री पोर्ट है। यहां पानी के बड़े-बड़े जहाज खड़े होते हैं। यह 'राशिद पोर्ट' के नाम से जाना जाता है। यह पोर्ट जुमेरा बीच के ठीक आगे स्थित है। जुमेरा दुनिया के सबसे शांत बीच में एक है।
9 of 11
Hotel Burj Al Arab dubai
दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा होटल
दुबई में दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा होटल बुर्ज अल अरब बनाया गया है। यह करीब 321 मीटर (1,053 फीट) ऊंचा है। इस हॉटल में 60 मंजिल है। यह एक द्वीप पर बना है। इसे देखकर लगता है मानो समुद्र में कोई बड़ी पाल नौका खड़ी हो। इस होटल को सेवेन स्टार का तमगा हासिल है। सड़क के रास्ते जाने के लिए होटल ने अपना पर्सनल पुल बनवाया है जबकि पानी के रास्ते से जाने के लिए होटल के अपने क्रूज चलते हैं। है न अनोखा होटल..? हेलीकॉप्टर के जरिये अगर कोई होटल जाना चाहे तो इसकी भी व्यवस्था की गई है। होटल की छत पर हेलीपैड बनवाया गया है।
10 of 11
Dubai's Jumeirah Area
दुबई का जुमेरा एरिया
जुमेरा एरिया भी अपने आप में अद्भुत है। मानव निर्मित होने के बावजूद यह आपको प्रकृति से सीधा जोड़ने जैसा अनुभव कराता है। नयनाभिराम के लिए यह उपयुक्त जगह होगी। यहां पहुंचने के लिए खूबसूरत सपाट सड़क के अलावा मोनो रेल और मेट्रो को भी एयरपोर्ट तक जोड़ा गया है। दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों के विला और फ्लैट यहां पर है जो छुट्टियां बिताने आते है। पास जुमेरा इलाके में एक आकार और समान ऊंचाई की करीब दो सौ इमारते है। इसके अलावा समुद्र के किनारे लंबी सड़क और कृत्रिम रूप से खड़ी की गई हरियाली मन को सुकून देने में सहायक होती है।
बाज सी नजर जैसी चाक-चौबंद सुरक्षा
दुनिया की महंगी से महंगी कार दुबई की सड़कों में आम दौड़ती नजर आती है। उसकी वजह यह है कि यहां किसी तरह का कोई टैक्स नहीं है। ट्रैफिक नियम इतने सख्त है कि कोई सुनसान सड़क पर भी रेड सिग्नल तोड़ने की हिमाकत नहीं करता। वैसे तो सड़कों पर आपको कहीं कोई पुलिस वाला नजर नहीं आएगा, लेकिन अगर आपने सिग्नल तोड़ा तो एक मिनट के अंदर ही चारों ओर से पुलिस की गाडियां घेर लेंगी। फिर भारी जुर्माना और लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द। हर चप्पे पर निगाह रखने के लिए यहां सड़क के दोनों ओर और तमाम खास जगहों पर हाई स्कैंनिंग कैमरे लगे होते है। सड़क पर चलती कार के भीतर की भी कोई हरकत उनसे छिपी नहीं रहती।