दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह एडॉल्फ हिटलर को शायद ही कोई भूल सकता है। लेकिन हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन भी लोगों के जहन में आज तक जिंदा है। ये जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे की हाल में ही हिटलर की पत्नी के अंडरगार्मेंट के जोड़े की ब्रिटेन में नीलामी की गई। नीलामी में जितनी कीमत का अनुमान लगाया गया था यह उससे सात गुना अधिक में बिके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन के कई सामानों को आज तक सहेज कर रखा गया था। इस नीलामी में रत्नजड़ित अंगूठी, चांदी का आईना लगा बक्सा और चांदी का एक अन्य बक्सा जिसमें अभी तक ब्राउन की लाल लिपस्टिक मौजूद थी, नीलाम किया गया। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों की दिलचस्पी ब्राउन की अंडरगार्मेंट को खरीदने में थी।
विज्ञापन
3 of 5
इन अंडरगार्मेंट्स पर लेस और रिबन लगी हुई है और इन पर ब्राउन के नाम के पहले अक्षरों के कसीदे किए गए हैं। इसकी नीलामी लगाई गई कीमत से सात गुना अधिक में की गई।
4 of 5
इन अंडरगार्मेंट्स की बिक्री 3,000 पाउंड(255,238 रु.) में की गई। इसे ब्रिटेन के एक निजी संग्रहकर्ता ने खरीदा है।