एक वो जमाना था जब पीसी का क्रेज हुआ करता था, लेकिन अब इसकी जगह लेपटॉप ने ले ली है। लैपटॉप आज की जेनरेशन की अहम जरूरत बन चुका है। इसे अगर दवा का नाम भी दे दिया जाए तो ताज्जुब करने वाली बात नहीं होगी क्योंकि आज की जेनरेशन अपना निजी लेपटॉप चाहती है।
इस जरूरत को समझते हुए कम्पनीज अच्छे से अच्छा लैपटॉप बनाने की कोशिश कर रही है, उनका मानना है कि युथ आजकल सिर्फ अच्छे और महंगे लैपटॉप को ही चुनती है। इसीलिए आज हम आपको दुनिया के टॉप व सबसे महंगे लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
Luwgalias
लुवगलियों
ये दुनिया का सबसे महंगा लेपटॉप है।लुवगलियों को मिलियन डॉलर लैपटॉप माना जाता है, इसे यूके बेस्ड कंपनी लुवगलियों डिज़ाइन करती है, इस लैपटॉप की स्क्रीन 17 इंचेस है, इसमें MP3 प्लयेर भी है और कलरफुल डायमंड जड़े हुए हैं। इसमें यूएसबी मेमोरी, डबल पावर बटन विथ सिक्योरिटी सिस्टम भी दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यूजर कभी भी इसके हार्डवेयर को अपग्रेड करा सकता है, इस लैपटॉप के हर बटन के पास डायमंड जड़े गए हैं। आप चाहे तो इसे ऑनलाइन आर्डर भी कर सकते हैं जिसके प्रोसेस में टाइम लगता है तब जाकर ये लैपटॉप आपका हो सकता है। इस लैपटॉप की कीमत सुनके आप दंग रह जाएंगे, क्योंकि इसकी कीमत एक आम इसान के 10 साल की कमाई के बराबर भी नहीं है, जी हां इसकी कीमत 6,67,75000 है।
विज्ञापन
3 of 8
Tulip Ego Diamond
तुलिप इ-गो डायमंड
ये लैपटॉप से ज्यादा एक ज्वेलरी बॉक्स जैसा लगता है, इस लैपटॉप के एजिस को एमरलड और रूबी से कवर किया गया है, जिसकी वजह इसकी कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है। इस लैपटॉप कि कीमत 2 ,33 ,79982 है।
4 of 8
MacBook Pro 24 Carat Gold
मैकबुक प्रो 24 कैरट गोल्ड
आज तक आपने कभी गोल्ड की मैकबुक सुनी है, नहीं न लेकिन गोल्ड की मैकबुक असलियत में होती है, इसकी कीमत 20,03250 है। इस मैकबुक की पूरी बॉडी 24 कैरट गोल्ड प्लेटेड है, इसकी रैम 4जीबी है जिसमे DDR2 हाई प्रोसेसर है।
विज्ञापन
5 of 8
Ego for Bentley
ईगो फॉर बेंटले
इस नोटबुक को दुनिया की सबसे महंगी नोटबुक मानी जाती है, इस नोटबुक की कीमत 13,35900 है। इस नोटबुक में 2 जीबी रैम है, 160 जीबी हार्ड ड्राइव है,चाहे तो आप कहीं भी wifi कनेक्ट कर सकते है।
विज्ञापन
6 of 8
Woodo o Anvi H171
वूडो o अन्वी H171
इस लैपटॉप का नाम सुनते ही लोग अपनी उँगलियाँ चबाने लगते है, क्योंकि इसकी कीमत जानकर सबके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाती है। इसकी कीमत 5 ,67 ,608 है।
विज्ञापन
7 of 8
Kolavary stealth
कोलावरी स्टील्थ मैकबुक प्रो
ये मैकबुक 10 लिमिटिड एडिशन में से एक मानी जाती है, इस मैकबुक को कोल्डवैर ने प्रोडूस किया है, ये एक ऐसी कंपनी है जिसके बनाए हुए डिवाइस बोल भी सकते है। इसकी कीमत भी इसकी जैसी ही है, जी हाँ इसकी कीमत 4,00410 ।