दरअसल, हम बात कर रहे हैं चीन के गुआंगशी प्रांत के हुआंगलुओ गांव की, जहां रहने वाली याओ जाति की महिलाओं को अपने बालों पर नाज है। मान्यताओं के अनुसार चीन के प्राचीन गांव हुआंगलुओ में रहने वाली ये जनजाति 200 वर्ष पुरानी है, जिनमें 60 महिलाएं हैं। सैकड़ों सालों से ये अपनी परंपराओं को निभाकर अपनी जाति को जिंदा रखे हुये हैं। चीन में इनका बहुत सम्मान होता है। चाइना का ये गांव 'लॉन्ग हेयर विलेज' के नाम से भी जाना जाता है।