फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे अमीर शख्सियत में शुमार हैं ये, आज दुनिया है इनके कदमों में

Mon, 13 Aug 2018 04:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने न केवल अंतरराष्ट्रीय बिजनेस की दुनिया में अपना अहम स्थान बनाया बल्कि दुनिया के सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में भी जगह बनाई। इनका नाम है अलवलीद बिन तलाल। अनेक परेशानियों का सामना करने के बाद भी आज कारोबार की दुनिया में उनका एक अहम स्थान है। माना जाता है कि कारोबार शुरू करने के लिए उन्होंने अपना घर गिरवी में रखा था।  
विज्ञापन

शहजादे होने के बाद भी रहे नजरबंद

2 of 10
तलाल को घरेलू राजनीति और सत्ता संघर्ष के कारण आलीशान होटल में नजरबंद किया गया था। वह सऊदी अरब के शहजादे हैं। लेकिन तलाल ने अपनी रिहाई के बाद दमदार वापसी की और अपने पुराने अंदाज में ही काम करना शुरू कर दिया। हाल ही में तलाल ने फ्रांसीसी म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी डीजर में 27 करोड़ डॉलर (1853 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
विज्ञापन

बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स में है हिस्सेदारी

3 of 10
तलाल के पास बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जैसे एप्पल, सिटी ग्रुप, ट्विटर, लिफ्ट और द फोर सीजन होटल चेन की हिस्सेदारी है। उनकी निवेश कंपनी का नाम है किंगडम होल्डिंग। वह इस कंपनी के सीईओ हैं। उनकी यह कंपनी गगनचुंबी इमारतों के लिए भी जानी जाती है।

ट्रंप से खरीदा था दुनिया का 65वां सबसे लंबा क्रूज

4 of 10
तलाल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दुनिया का 65वां सबसे लंबा प्राइवेट क्रूज खरीदा था। उस वक्त ट्रंप बिजनेसमैन के तौर पर काम कर रहे थे। इस प्राइवेट क्रूज की लंबाई 85.9 मीटर है। क्रूज को ट्रंप ने 'ट्रंप प्रिंसेज' नाम दिया था। जिसे तलाल ने बाद में बदलकर 'किंगडम 5केआर' कर लिया।
विज्ञापन

दुनिया के सबसे महंगे प्लेन के मालिक

5 of 10
तलाल के पास दुनिया का सबसे महंगा प्लेन भी है। वह सोने का बना प्लेन है, जिसे उड़ता हुआ महल भी कहा जाता है। इसके अलावा उनके पास बोइंग 747 और एयरबस 321 एयरक्राफ्ट भी हैं। उनके पास 300 महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है।
विज्ञापन

हीरे जड़ी हुई मर्सिडीज

6 of 10
तलाल के पास एक ऐसी मर्सिडीज भी है जिसके बारे में शायद ही इस दुनिया में किसी ने सोचा हो। इस मर्सिडीज की कीमत है 32 करोड़ रुपये। इसकी खासियत है कि इसमें बेहद कीमती हीरे जड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

3 बड़े महलों के मालिक हैं तलाल

7 of 10
तलाल के पास तीन बड़े महल भी हैं। जिनमें से हर एक की अपनी ही खासियत है। उनके एक महल का नाम है किंग रिजॉर्ट। जो कि 50 लाख वर्ग मीटर में फैला है। इसमें एक सुंदर बगीचा और तीन झीले हैं। उनके दूसरे महल का नाम है प्रोमोशन पैलेस जो कि रियाद में स्थित है। यह महल बालुई रंग का है और इसकी कीमत है 300 मिलियन डॉलर। इस खूबसूरत महल में 317 कमरे हैं। महल को बनाने में करीब 15 हजार टन इटैलियन मार्बल का इस्तेमाल किया गया है।

सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में शुमार है तलाल का नाम

8 of 10
तलाल का नाम दुनिया के सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में 8वें नंबर पर है। उन्होंने करीब 22,342 करोड़ रुपये दान के तौर पर सामाजिक संस्थाओं को दिए हैं। इस राशि का इस्तेमाल महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक आपदा पीड़ित और समुदाय के विकास के लिए किया जाता है।

अमेरिका को भी सहायता का किया था ऐलान

9 of 10
तलाल की अमीरी और दयालुता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका पर आतंकी हमले के बाद उन्होंने उसे मदद करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह 10 मिलियन डॉलर की सहायता करना चाहते हैं। लेकिन अमेरिका ने उनकी मदद स्वीकार करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

2016 में दुनिया के 41वें सबसे अमीर शख्स

10 of 10
तलाल की साल 2016 में टोटल नेटवर्थ 17.3 बिलियन डॉलर थी। उसी साल फोर्ब्स मैग्जीन में उन्हें दुनिया का 41वां सबसे अमीर व्यक्ति बताया था। फोर्ब्स के मुताबिक तलाल ने साल 1979 में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1991 में सिटी कॉर्प में 797 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। उनका किया ये निवेश साल 2005 में बढ़कर 10 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें