Romania
विरासत की समस्याएं
अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई निर्माण होने के बावजूद रोमानिया अब भी मकान मालिकों का देश है। वर्ल्ड बैंक और रोमानिया रीजनल डेवलपमेंट प्रोग्राम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां किराया बाजार न के बराबर है। कई पीढ़ियों वाले परिवार और रिश्तेदार साथ रहते हैं। परिवार बढ़ने पर भी लोग घर नहीं छोड़ते।
रिपोर्ट से यह भी संकेत मिलता है कि रोमानिया के करीब एक तिहाई घर बुरी स्थिति में हैं। उनका ढांचा कमजोर हो गया है। वहां मौसम की परेशानियां हैं और भूकंप से बचाव बहुत कम है (रोमानिया में भूकंप का ख़तरा यूरोप में सबसे ज्यादा है)। घरों की मरम्मत इसलिए नहीं हो पाती क्योंकि मकान मालिकों के पास इसके लिए पैसे नहीं हैं। 42 साल के क्रिस्टिन एन कहते हैं, "मुझ नहीं पता कि मकान मालिक होना मेरे लिए वरदान है या अभिशाप।"