फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सुपरमार्केट में की गंदी हरकत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना तो पहुंची पुलिस के पास

Sun, 04 Aug 2019 04:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला - फोटो : West Mifflin Police Department
अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक ऐसी अजीबोगरीब और शर्मनाक घटना घटी है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां के एक सुपरमार्केट में एक महिला गंदी हरकत करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई है। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो महिला ने खुद ही थाने आकर सरेंडर कर दिया। यह घटना 24 जुलाई की है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, महिला ने सुपरमार्केट में रखे आलुओं पर पेशाब कर दिया और फिर चुपके से वहां से निकल गई। इस घटना के बारे में पता तब चला, जब एक सफाई कर्मचारी ने देखा कि आलुओं पर किसी ने पेशाब कर दिया है। इसके बाद उसने तुरंत इस मामले की शिकायत स्टोर मैनेजर से की। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सीसीटीवी से पता चला कि एक महिला ने सुपरमार्केट में रखे आलुओं पर पेशाब किया है। मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान खंगालनी शुरू कर दी। हालांकि बाद में महिला ने खुद ही पुलिस थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया।  

4 of 5
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला - फोटो : Youtube/CBS Philly
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम ग्रेस ब्राउन (20) है। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त महिला शराब के नशे में थी। उसके ऊपर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें आपराधिक शरारत, सार्वजनिक फूहड़ता, आपराधिक गतिविधि और सार्वजनिक नशा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वहीं, वॉलमार्ट के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद उन आलुओं को सुपरमार्केट से हटा दिया गया, जिसमें पेशाब मिला था। साथ ही उस जगह की अच्छे से सफाई भी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें