फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर ने कहा, नवदीप जैसे युवाओं के मार्गदर्शन के लिए हमेशा तैयार हूं

Sun, 04 Aug 2019 04:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भुवनेश्वर कुमार-नवदीप सैनी - फोटो : social Media
नवदीप सैनी जैसी बेहतरीन प्रतिभा के आने से खुश भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम में ऐसे युवाओं के मार्गदर्शन के लिए हमेशा तैयार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को पहले टी-20 मुकाबले में 29 साल के भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। अगर आप प्रदर्शन नहीं भी कर सकते, फिर भी आपको अपना योगदान देना होता है।
विज्ञापन

2 of 4
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि जब नवदीप सैनी और खलील जैसे युवा खिलाड़ी अच्छा करते हैं, तो आप हमेशा उनसे बात करना चाहते हैं। आप उन्हें सहज बनाना चाहते हैं। यह पहली चीज है, जो मैं करना चाहता हूं और मैं हमेशा उनका मार्गदर्शन करता हूं। नवदीप ने पदार्पण मैच में 17 रन पर तीन विकेट लेने सैनी से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में आने से ठीक पहले वह वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेला था। इसी वजह से उसने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 4
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा करते हैं, तो यह आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है। भारतीय टीम के वरिष्ठ गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है उसने खुद को लगातार साबित किया है। वह आईपीएल और भारत ए के लिए काफी क्रिकेट खेलता है। जब वह राष्ट्रीय टीम में आया तो उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन

4 of 4
नवदीप सैनी - फोटो : social media
एकदिवसीय से टी-20 प्रारूप में बदलाव करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें ज्यादा मानसिक बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि टी20 और एकदिवसीय लगभग एक जैसे हो गए हैं। प्रारूप अलग है लेकिन आपको एक जैसी ही गेंदबाजी करनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें