ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला को हीरे की अंगूठी पहनने का बहुत शौक था, लेकिन उसके पास उतने पैसे नहीं थे कि वो हीरे की अंगूठी खरीद सके। इसलिए उसने मार्केट से एक ऐसी अंगूठी खरीदी जो दिखने में हीरे की तरह ही लगती थी। करीब 33 सालों तक महिला उस अंगूठी को पहनी रही, लेकिन एक दिन जब उसे अंगूठी की सच्चाई पता चली तो उसका दिमाग ही चकरा गया।