Wolf Attack on Human: भेड़िया कुत्तों की प्रजाति का एक बेहद चालाक और खूंखार जानवर होता है। भेड़िये आमतौर पर तो जंगलों में रहते हैं मगर अक्सर इन्हें रिहायशी इलाकों में छुपकर डेरा डालते हुए देखा जाता है। वे अपनी बुद्धि, सामाजिक संरचना और शिकार करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। भेड़िये दिखने 4 से 5 फीट के होते हैं, मगर माना जाता है कि ये अपने से 10 गुना बड़े जानवर का शिकार भी आसानी से कर सकते हैं। भेड़िये उन चुनिंदा जानवरों में से हैं जिसे इंसान कभी अपना पालतू जानवर नहीं बना पाया है, यानी इस जानवर को आजतक इंसानों की गुलामी मंजूर नहीं रही है।
असल में, भेड़िया एक बहुत ही स्वाभिमानी जानवर होता है जो आमतौर पर झुंड के प्रति बहुत वफादार होता है। चाहें कितना भी ताकतवर जानवर हो अगर वो किसी एक भेड़िया पर भी हमला करता है तो पूरा झुंड मिलकर उससे मुकाबला करता है। मगर समाज में लोगों के दिमाग में भेड़ियों को लेकर एक अलग ही तस्वीर है।
चाहें "जंगल बुक" फिल्म हो या "गेम ऑफ थ्रोंस" की सीरीज हो, कई फिल्मों में भी भेड़ियों बहुत रहस्यमयी तरीके से दिखाया गया है। कभी भेड़ियों को भूतिया डर के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है तो कभी पिशाच के रूप में दिखाया गया है, मगर भेड़िए इससे बिल्कुल अलग होते हैं। भेड़ियों के कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है, ऐसे में आइए इस लेख में भेड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिर भेड़िया इंसानों पर क्यों हमला करता है।