आज के समय में भले ही दुनिया का 80 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय व्यापार समुद्र के रास्ते होता है। लेकिन आज भी महासागरों में हर जगह इंसान अपनी पहुंच नहीं बना सका है। आयात निर्यात के लिए विशाल जहाजों का आवागमन निश्चित समुद्री रास्तों के जरिए होता है। इन्हें समुद्री महामार्ग (Marine Highways) कहा जाता है। लेकिन ये रास्ते कई समुद्री जीवों के लिए खतरनाक होते हैं, जो विशेष कार्यों के लिए इनका उपयोग करते हैं। यही कारण है कि आज के समय में व्हेल और शार्क जैसे जीवों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
नए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि ये खतरा दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों, व्हेल शार्क (Whale Sharks) के लिए मौत का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। 20 मीटर तक लंबी होने वाली व्हेल शार्क इतनी बड़ी और ताकतवर होने के बाद भी इनकी आबादी पिछले 75 सालों में आधी रह गई है, जिसके चलते साल 2016 में इन्हें संकटग्रस्त शार्क प्रजातियों में भी शामिल कर दिया गया था।