मुंबई ने चेन्नई को हराने के साथ ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म कर दी हैं। चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है। इससे पहले ही मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 10
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 59वें मैच में मुंबई ने चेन्नई को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही धोनी की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस मैच में चेन्नई की टीम ने 97 रन का स्कोर बनाया और मुंबई ने भी इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने में पांच विकेट गंवा दिए। यह मैच खराब बल्लेबाजी और खराब अंपायरिंग के लिए याद किया जाएगा। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। वहीं, अंपायरों के फैसले एक बार फिर विवादों में रहे। इस मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका भी यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों अपनी टीम की जीत पर बेहद खुश हुए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका के साथ यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों के भाव इस मैच के रुख के साथ बदलते रहे। पहले मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई को सिर्फ 97 रन के स्कोर पर रोक दिया। इससे दोनों बहुत खुश नजर आए। इसके बाद मुंबई ने आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए तो दोनों चिंतित हो गए। अंत में दोनों मुंबई की जीत पर खुश हुए।
विज्ञापन
3 of 10
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान धोनी के एक फैन ने सभी का दिल जीत लिया। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का समर्थन करने वाला यह क्रिकेट फैन स्टेडियम में एक पोस्टर लेकर पहुंचा था, जिसमें लिखा था कि मुंबई मेरी जान है, लेकिन धोनी देश की शान हैं।
4 of 10
आईपीएल 2022 मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कैमरामैन ने मैच के दौरान कई बार इस लड़की पर फोकस किया और सोशल मीडिया पर एक बार फिर कैमरामैन को ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
5 of 10
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई और चेन्नई का यह मैच खराब अंपायरिंग के लिए भी याद किया जाएगा। इस मैच में शुरुआत में लगभग 10 मिनट तक बिजली नहीं थी। इसी वजह से खिलाड़ी डीआरअस नहीं ले पा रहे थे और चेन्नई को इसका नुकसान भी हुआ। चेन्नई के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को अंपायर ने गलत आउट दिया और वो चाहकर भी रिव्यू नहीं ले सके।
विज्ञापन
6 of 10
तिलक वर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। इस मैच में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मैच जिताया। जब तिलक बल्लेबाजी करने आए थे, तब उनकी टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन तिलक ने 32 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाकर मुंबई को मैच जिताया। इसके बाद उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया। इससे पहले मुंबई के सूर्यकुमार यादव भी मैदान में इसी अंदाज में जश्न मना चुके हैं।
मुंबई के लिए डेनियल सम्स ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले चेन्नई के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोईन अली को आउट करके अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मैच में चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए।
मुंबई के लिए राइली मेरिडिथ ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर दो अहम विकेट निकाले। उन्होंने अंबाती रायुडू और शिवम दुबे को आउट कर धोनी को किसी भी बल्लेबाज के साथ साझेदारी करने का मौका नहीं दिया।
मैच की दूसरी पारी में मुकेश चौधरी ने चेन्नई के लिए शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने ईशान किशन, डेनियल सम्स और त्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेजा।
97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के चार विकेट सिर्फ 33 रन के स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद युवा बल्लेबाजों ने शानदार साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। ऋतिक शौकीन और तिलक वर्मा ने 48 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया।