Onion Garlic in navratri: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। यू तो नवरात्रि एक साल में चार बार आते हैं, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि को विशेष महत्व दिया जाता है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र नवरात्रि से मानी जाती है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि में नौ दिनों तक लोग मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं। नौ दिनों तक किए जाने वाले इस नवरात्रि के उपवास में लोग फल, सब्जियां, कुट्टू आटा, साबूदाना और सेंधा नमक आदि खाते है। इसके साथ ही दो ऐसी चीज है, जिसे इस व्रत के दौरान नहीं खाया जाता। इसे खाने के लिए सख्त मनाही होती है। जी हां, आप सही सोच रहे हैं, ये प्याज और लहसुन ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान प्याज और लहसुन क्यों नहीं खाया जाता है, आखिर इसके पीछे क्या वजह है। आइए आज आपको बताते हैं इसके पीछे का साइंटिफिक कारण क्या है।