फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs PBKS Photos: हार्दिक की बल्लेबाजी से खुश हुईं नताशा तो राहुल की गेंदबाजी देख चहक उठीं ईशानी, देखें मैच के रोमांचक पल

Sat, 09 Apr 2022 11:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंजाब के खिलाफ मैच में हार्दिक की पत्नी नताशा और राहुल की पत्नी ईशानी भी उनके समर्थन में पहुंची थीं।
विज्ञापन
1 of 11
हार्दिक की पत्नी नताशा (बाएं) और राहुल की पत्नी ईशानी (दाएं) - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस ने अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन गुजरात ने सिर्फ चार विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने शानदार 96 रन बनाए। वहीं राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंद में छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा और राहुल चाहर की पत्नी ईशानी भी यह मैच देखने पहुंची थीं। नताशा के लिए यह मैच बहुत ही खास रहा क्योंकि हार्दिक की टीम ने लगातार तीसरी जीत हासिल की। 
विज्ञापन

2 of 11
नताशा स्टेनकोविच - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी यह मैच देखने पहुंची थीं। हार्दिक के लिए यह मैच बहुत ही शानदार रहा। पहले उन्होंने विपक्षी कप्तान मयंक अग्रवाल को आउट करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्ले के साथ 27 रन की पारी खेली। हालांकि, हार्दिक मैच जिताने से पहले रन आउट हो गए, लेकिन राहुल तेवतिया ने उनकी मेहनत बेकार नहीं जाने दी और अपनी टीम को मैच जिता दिया। हार्दिक की गेंदबाजी और बल्लेबाजी देखकर नताशा बेहद खुश हुईं। 
विज्ञापन

3 of 11
ईशानी सफेद ड्रेस में अपने पति राहुल चाहर को सपोर्ट करने पहुंचीं - फोटो : IPL/BCCI
राहुल चाहर की पत्नी ईशानी भी यह मैच देखने पहुंची थीं। पहली पारी में राहुल ने बल्ले के साथ कमाल किया तो ईशानी बेहद खुश नजर आईं। वहीं पंजाब की हार के बाद ईशानी निराश हो गईं। हालांकि, राहुल ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम को मैच में वापस लाए थे, लेकिन आखिरी गेंद में पंजाब की टीम यह मैच हार गई। सफेद कपड़ो में पहुंची ईशानी टीम की हार के बाद निराश दिखीं। 

4 of 11
पंजाब की हार से निराश फैंस - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के फैंस के लिए यह मैच निराशाजनक रहा। उनकी टीम ने एक बार फिर निराश किया और जीत के करीब पहुंचकर यह मैच गंवा दिया। पहले मैच में 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करने वाली पंजाब की टीम इस मैच में 189  रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई। पिछले तीन में दो मैच हारकर पंजाब की टीम मुश्किल में फंसती दिख रही है। 
विज्ञापन

5 of 11
शुभमन गिल और राहुल तेवतिया - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए इस मैच में शुभमन गिल और राहुल तेवतिया ने कमाल का प्रदर्शन किया। यही दोनों इस मैच के हीरो रहे। जहां गिल ने 59 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं तेवतिया ने सिर्फ तीन गेंद में 13 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिता दिया। मैच खत्म होने के बाद दोनों ने साथ में फोटो खिंचाई। 
विज्ञापन

6 of 11
आशीष नेहरा - फोटो : IPL/BCCI
मैच से पहले गुजरात के कोच आशीष नेहरा खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आए। उनके कोच बनने के बाद गुजरात की टीम लगातार तीन मैच जीती है। आशीष नेहरा ने कुछ समय पहले आईपीएल टीमों की कोचिंग बंद कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अब मुख्य कोच की जिम्मेदारी मिलने पर ही आईपीएल टीमों के साथ जुड़ेंगे। यह जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

7 of 11
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी मैच से पहले फुटबॉल खेलते नजर आए। इस मैच में भी उन्होंने 35 रन की उपयोगी पारी खेली। पिछले कुछ सीजन से धवन लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, इस सीजन धवन पुरानी लय में नहीं दिखे हैं। 

8 of 11
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। 16वें ओवर में राशिद ने तीसरी गेंद पर खतरनाक लियाम लिविंगस्टोन को डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर राशिद ने शाहरुख खान को आउट कर दिया। शाहरुख एलबीडब्ल्यू हो गए। एक समय ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम 200 के स्कोर आसानी से पार कर जाएगी, लेकिन इस ओवर में दो झटके के बाद टीम किसी तरह 190 के करीब पहुंच सकी।

9 of 11
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान अपनी बल्लेबाजी आने से पहले हार्दिक पांड्या मसाज कराते नजर आए। इस मैच में उन्होंने पूरे चार ओवर की गेंदबाजी की और इसके बाद बल्ले से भी कमाल किया। हार्दिक ने इस मैच में 18 गेंद में 27 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल थे। 

10 of 11
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लिए लियम लिविंगस्टोन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 27 गेंद में 64 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत ही पंजाब पहली पारी में 189 रन बना पाई। 
विज्ञापन

11 of 11
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए शुभमन गिल और अभिनव सदरंगानी ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 101 रन की साझेदारी हुई। यहीं से मैच गुजरात के पक्ष में चला गया। अंत में राहुल तेवतिया ने दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें