फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर विज्ञापनों में 10:10 का ही समय क्यों दिखाती हैं घड़ियां? ये हैं वो पांच वजहें

Tue, 09 Jul 2019 04:42 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
घड़ियों के विज्ञापन तो आपने बहुत देखे होंगे। अक्सर विज्ञापन वाली घड़ियों में 10:10 का ही समय दिखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? कंपनियों के ऐसा करने के पीछे पांच कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ऐसा कहा जाता है कि 10 बजकर 10 मिनट पर घड़ी की सुइयां एक संतुलित आकार में होती हैं और मनोविज्ञान के अनुसार लोग संतुलित चीजों को ही देखना ज्यादा पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
जब आप 10:10 के समय वाली घड़ी देखेंगे, तो आपको ऐसा लगेगा कि 'घड़ी मुस्कुरा रही है'। आपने हंसने वाली स्माइली जरूर देखी होगी। घड़ी उस वक्त बिलकुल ऐसी ही प्रतीत होती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
घड़ी में जब 10 बजकर 10 मिनट हो रहे होते हैं, तब एक संकेत वहां दिखता है 'V' का। ये संकेत विजय और जीत का होता है। इसीलिए घड़ी कंपनियां विज्ञापनों में इस समय को दिखाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
10 बजकर 10 मिनट पर घड़ी पर मौजूद बाकी सारी चीजें, जैसे ब्रांड का नाम, कंपनी का लोगो साफ-साफ दिखता है। इसलिए ये एक कारण भी हो सकता है घड़ी में अक्सर ये समय दिखाने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि जिस वक्त पहली घड़ी बनी थी, उस वक्त यही समय हो रहा था। इसलिए घड़ी का डिफॉल्ट समय 10:10 ही सेट कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें