फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आइलैंड पर मर्दों का जाना है मना, सिर्फ महिलाओं को ही मिलेगी एंट्री

Tue, 09 Jul 2019 04:42 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुपरशी आइलैंड - फोटो : Social media
क्या आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही जा सकती हैं। नहीं ना, लेकिन हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मर्दों का जाना प्रतिबंधित है। इस जगह पर सिर्फ और सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
सुपरशी आइलैंड - फोटो : Social media
इस जगह का नाम है सुपरशी आइलैंड, जो फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास है। इस आइलैंड को इसी साल खोला जाएगा। 8.47 एकड़ में फैले इस आइलैंड को अमेरिका की एक कारोबारी महिला क्रिस्टीना रॉथ ने खरीदा है। 
विज्ञापन

3 of 6
सुपरशी आइलैंड - फोटो : Social media
दरअसल, क्रिस्टीना रॉथ एक ऐसी जगह की तलाश में थीं, जहां महिलाएं आराम से छुट्टियां बिता सकें। उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। उनका कहना है कि इस आइलैंड में महिलाओं को फिटनेस, न्यूट्रीशन और वो सभी चीजें मिलेंगी, जो उन्हें रोज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में नहीं मिल पाती हैं। 

4 of 6
सुपरशी आइलैंड - फोटो : Social media
सुपरशी आइलैंड में एक रिजॉर्ट है, जिसे बनाने का काम अभी चल रहा है। इस रिजॉर्ट में 4 केबिन होंगे और इन केबिन्स में आराम से 10 महिलाएं रह सकेंगी। रिजॉर्ट में स्पा, सौना बाथ सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सभी केबिन पूरी तरह से स्वास्थ्य पर फोकस करके बनाए जा रहे हैं। इसमें एक केबिन की कीमत दो लाख रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक रहेगी, जिसमें महिलाएं पांच दिन तक आराम के पल बिता सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुपरशी आइलैंड - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आइलैंड पर जाने के लिए टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को इसकी स्वीकृति लेनी होगी। इतना ही नहीं स्वीकृति के लिए सबसे पहले स्काइप के जरिए उन्हें इंटरव्यू देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुपरशी आइलैंड - फोटो : Social media
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, क्रिस्टीना रॉथ ने कहा कि मुझे मर्दों से किसी तरह की कोई नफरत नहीं है। आगे जाकर यह आइलैंड मर्दों के लिए भी खुल सकता है, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के लिए खोला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें