Why Children Love Cartoons: कभी गौर किया है कि जैसे ही टीवी पर कार्टून शुरू होता है, बच्चे अचानक से पूरी दुनिया भूलकर उसी में खो जाते हैं? घंटों तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटतीं, लेकिन वही बच्चा किसी फिल्म या स्पोर्ट्स में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाता। यह बात बेहद आम है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या है। यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि इसके पीछे बच्चों के दिमाग से जुड़ा एक खास विज्ञान काम करता है।
एक स्टडी के मुताबिक, कार्टून इस तरह बनाए जाते हैं कि वे सीधे बच्चों के विकासशील मस्तिष्क को आकर्षित करें। यही वजह है कि बच्चे उनसे जल्दी जुड़ जाते हैं और लंबे समय तक उनमें खोए रहते हैं। मनोवैज्ञानिकों ने इसके पीछे कई दिलचस्प कारण बताए हैं, आइए इसे समझते हैं।