First Monsoon City In India: गर्मियों की झुलसा देने वाली धूप जब अपनी चरम पर होती है, तब हर किसी की निगाहें आसमान की ओर उठ जाती हैं, कब बादल आएंगे और कब राहत की बारिश होगी। भारत में मानसून सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि एक एहसास है, जिसका इंतजार पूरे साल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस बारिश की पहली दस्तक देश के किस कोने में सुनाई देती है?
भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले केरल की धरती को भिगोता है, खासतौर पर तिरुवनंतपुरम और उसके आसपास के तटीय इलाकों को। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हर साल लगभग 1 जून के आसपास मानसून केरल के तट पर पहुंचता है। अरब सागर से उठने वाली नमी से भरी हवाएं सबसे पहले यहीं दस्तक देती हैं, इसलिए केरल को मानसून का प्रवेश द्वार कहा जाता है।