Ajab-Gajab: दुनिया में हजारों वर्षों से एक दूसरे का अभिवादन करने की परंपरा चली आ रही है। अभिवादन का मतलब होता है किसी को सम्मान देने के लिए नमस्कार या प्रणाम करना। यह शारीरिक हावभाव, शब्दों या दोनों के मिश्रण से किया जा सकता है। यह सांस्कृतिक रूप से अलग-अलग होता है। भारत में नमस्ते या नमस्कार आम अभिवादन हैं, तो वहीं अन्य संस्कृतियों में भी अलग-अलग तरीके हैं। अभिवादन के कई तरीके हैं, लेकिन सऊदी अरब या खाड़ी देशों में अभिवादन करने का दुनिया में सबसे अनोखा तरीका है।
सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में जब एक दूसरे से लोग मिलते हैं, तो आपस में नाक रगड़ते हैं। यह जानकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन इन देशों में अरबपति और खरबपति शेख भी आपस में नाक टकराते हैं। हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे कि आखिर वो क्यों ऐसे अभिवादन करते हैं?