फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम घोषित, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 13 Oct 2025 01:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Vaibhav Suryavanshi Vice Captain : बिहार 15 अक्तूबर से मोइन-उल-हक स्टेडियम में प्लेट लीग सत्र के अपने पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश से भिड़ेगा। टीम की घोषणा रविवार देर रात बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने की।
विज्ञापन
1 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
बिहार ने बुधवार से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के पहले दो मैचों के लिए 14 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया है, जबकि सकीबुल गनी टीम के कप्तान होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : @cricketcomau
बिहार 15 अक्तूबर से मोइन-उल-हक स्टेडियम में प्लेट लीग सत्र के अपने पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश से भिड़ेगा। टीम की घोषणा रविवार देर रात बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने की। पिछले रणजी सत्र में एक भी जीत दर्ज न कर पाने के कारण बिहार प्लेट लीग में खिसक गया था।
विज्ञापन

3 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
सूर्यवंशी ने 2023-24 सत्र में 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। बाद में वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अनुबंध हासिल करने वाले सबसे कम उम्र (13) के खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी किया।

4 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
सूर्यवंशी को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में चुना था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंद पर शतक लगाकर पुरुष क्रिकेट में टी 20 में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र (14) का विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक भी था।
विज्ञापन

5 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
सूर्यवंशी के बिहार के लिए पूरा सत्र खेलने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह अगले साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने की दौड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम: सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), पीयूष कुमार सिंह, भाष्कर दुबे, अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें