History of Emoji: आज के डिजिटल युग में इमोजी हमारी बातचीत का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। खुशी, गुस्सा, प्यार या उदासी जैसे भाव को व्यक्त करने के लिए हम इन छोटे-छोटे चित्रों का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर इमोजी, खासकर चेहरे वाले, पीले रंग के ही क्यों होते हैं? इसके पीछे की वजह न सिर्फ रोचक है, बल्कि तकनीकी और सांस्कृतिक पहलुओं से भी जुड़ी हुई है। आइए, इस रहस्य को समझते हैं।
इमोजी की कहानी शुरू होती है जापान से, जहां 1990 के दशक में शिगेताका कुरिता ने पहली बार इमोजी बनाए थे। ये शुरुआती इमोजी मोबाइल फोन के लिए डिजाइन किए गए थे और बेहद साधारण थे। उस समय तकनीक सीमित थी, इसलिए रंगों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो सकता था। मगर समय के साथ डिजिटल युग का विस्तार होने लगा और ऑनलाइन चैटिंग के लिए इमोजी का प्रयोग बढ़ने लगा। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि आखिर इनका रंग पीला ही क्यों चुना गया?