फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: आखिर कौन थी मशहूर पेंटिंग वाली ‘मोनालिसा’? जिसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 19 May 2024 05:31 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोना लीसा - फोटो : freepik
Who Was Real Mona Lisa: लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘मोनालिसा’ तो सभी ने देखी है। लेकिन बहुत कम लोग ही हैं, जो जानते हैं कि मोनालिसा असल में कौन थी। अगर आपको भी इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो आइए हम आपको बताते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लियोनार्डो दा विंची ने यह मशहूर पेंटिंग साल 1500 से 1519 के बीच बनाई थी। कई सदियों तक फ्रांस के राजाओं ने इस पर अपना कब्जा रखा। हालांकि साल 1804 से लियोनार्डो की यह पेंटिंग पेरिस के लूर म्यूजियम में बुलेट प्रूफ ग्लास में सुरक्षित रखी हुई है। इस पेंटिंग में जितनी रहस्यमय मोनालिसा की मुस्कान है, उतना ही बड़ा रहस्य ये भी है कि मोनालिसा आखिर थी कौन?

मोनालिसा कौन थीं?
कई इतिहासकारों का दावा हैं कि मोनालिसा फ्रांसीसी व्यापारी फ्रांचिस्को दी बरटोलमियो डेल गियोकोंडो की पत्नी थीं, जिनका नाम लीजा डेल गियोकोंडो था। साल 1550 में जार्जियो वासारी द्वारा लिखी गई विंची की बायोग्राफी में भी कुछ ऐसे ही तथ्य लिखे गए हैं। लेकिन कुछ इतिहासकारों के अनुसार, मोनालिसा लियोनार्डो दा विंची की मां कैटरीना थीं। कहा जाता है कि विंची ने इस पेंटिंग में अपनी मां को पोर्ट्रे किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Leonardo da Vinci - फोटो : freepik
दुनिया के कुछ आर्ट एक्सपर्ट्स एक थ्योरी देते हैं। उनका दावा है कि मोनालिसा पेंटिंग में लियोनार्डो दा विंची ने खुद को ही पोर्ट्रे किया है। इस थ्योरी के तहत कहा गया है कि लियोनार्डो खुद को एक महिला के रूप में देखना चाहते थे। इस कल्पना को सच करके देखने के लिए उन्होंने मोनालिसा बनाई। तमाम थ्योरी के बाद भी इस बात की पुष्टी नहीं की जा सकती है कि मोनालिसा आखिर थी कौन।

कैसे आई राज परिवार के हाथ?
विंची फ्रांस के राजा फ्रांसिस (प्रथम) की कोर्ट में काम करते थे। साल 1519 में लियोनार्डो दा विंची की मौत के बाद यह पेंटिंग राजा के पास चली गई। इसके बाद अगली कई सदियों तक यह राज परिवार के पास ही रही। फ्रांसीसी क्रांति के समय लोगों ने यह पेंटिंग राज परिवार से छीन ली।
 
विज्ञापन

3 of 5
मोना लीसा - फोटो : freepik
चोरी हो गई थी मोनालिसा
कुछ समय के लिए यह पेंटिंग नेपोलियन के बेडरूम में भी सजाई गई थी। इसके बाद इसे पेरिस के लूर म्यूजियम रखा गया। इतना ही नहीं साल 1911 में कुछ वक्त के लिए मोनालिसा चोरी हो गई। लगभग 28 महीनों बाद यह दोबारा मिल गई। दरअसल ओरीप वीन्सेन्जो इस पेंटिंग को फ्लोरेंस के एक व्यापारी को बेचने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह ट्रैप में फंस गया।

4 of 5
मोना लीसा - फोटो : freepik
फिल्हाल मोनालिसा की पेंटिंग लूर म्यूजियम में है, जिसे देखने के लिए लोग घंटों कतार में खड़े होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक विजिटर को ये तस्वीर देखने के लिए केवल 30 सेकंड का वक्त दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Monalisa - फोटो : freepik
मोनालिसा दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग में से एक है। यह एक बहुमूल्य पेंटिंग है। लेकिन कुछ आर्ट कलेक्टर्स द्वारा इस तस्वीर की कीमत लगभग 900 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इसे रुपये में देखा जाए तो यह रकम करीब 74,96,89,65,000 अरब होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें