रोहित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्टार स्पोर्ट्स की आलोचना करते हुए लिखा- क्रिकेटरों के जीवन में इतना दखल होने लग गया है कि कैमरे अब ट्रेनिंग सेशन या मैच के दौरान अपने दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ निजी बातचीत या फिर हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड करने लगे हैं। स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत रिकॉर्ड नहीं करने के लिए कहने के बावजूद उन्होंने इसे रिकॉर्ड किया और ऑन एयर भी किया था। यह गोपनीयता का उल्लंघन है। एक्सक्लूसिव कंटेंट और व्यूज और एंगेजमेंट पर ध्यान देने के चक्कर में एक दिन फैंस, क्रिकेटर्स और क्रिकेट का भरोसा टूट जाएगा। थोड़ी समझदारी से काम करें। अपनी समझ का दायरा बढ़ाएं।