फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Of India: क्या आप जानते हैं भारत के राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? यहां जानें

Fri, 22 Jul 2022 01:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? - फोटो : istock
President of India: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहकर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने भारतीय के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है। मुर्मू की जीत के बाद देश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में जश्न का इंतजाम किया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको राष्ट्रपति के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। इस बारे में तो सभी जानते हैं कि राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक कहा जाता है। इसके साथ ही भारत का राष्ट्रपति देश के तीनों सेनाओं थल सेना, वायुसेना और नौसेना के सुप्रीम कमांडर होते हैं। राष्ट्रपति पद पर विराजमान शख्सियत ही देश की सरकार का प्रतिनिधि करता है। इतनी महत्वपूर्ण और बड़ी शख्सियत होने के नाते राष्ट्रपति को कई सुविधाएं भी दी जाती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? - फोटो : istock
आज हम आपको राष्ट्रपति की सैलरी से लेकर मिलने वाली सुविधाएं और भत्ते के बारे में सबकुछ बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है। साथ ही क्या सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं? 
विज्ञापन

3 of 7
राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? - फोटो : istock
भारत के राष्ट्रपति रायसीना हिल्स में बने राष्ट्रपति भवन में रहते हैं। इस 4 मंजिला बिल्डिंग में कुल 340 कमरे मौजूद हैं। साथ ही राष्ट्रपति भवन में करीब 2.5 किमी के कॉरिडोर और 190 एकड़ में फैला हुआ विशाल गार्डन है,जहां दुनिया भर के फूल देखने को मिलते हैं। 
 

4 of 7
राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? - फोटो : istock
कितनी मिलती है राष्ट्रपति को सैलरी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के राष्ट्रपति को पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ दिया जाता है। साथ ही 200 अन्य लोग राष्ट्रपति भवन की देखरेख के लिए भी काम करते हैं। इसके अलावा भारत के राष्ट्रपति को एक और खास सुविधा दी जाती है, जिसके तहत उनको और उनके जीवन साथी (पति या पत्नी) को दुनिया में कहीं भी मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? - फोटो : istock
इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की सरकार हर साल राष्ट्रपति के रहने और उनके स्टाफ के लिए, साथ ही मेहमानों के स्वागत के लिए तकरीबन 2.25 करोड़ रुपये खर्च करती है। अब बात करें राष्ट्रपति की सैलरी के बारे में तो प्रतिमाह राष्ट्रपति को करीब पांच लाख रुपये सैलरी के रूप में मिलती है।
विज्ञापन

6 of 7
राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? - फोटो : istock
मर्सिडीज बेंज में सवारी करते हैं राष्ट्रपति 
इतना ही नहीं महामहिम राष्ट्रपति को कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इनमें उन्हें जीवनभर के लिए फ्री मेडिकल, घर और इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। वहीं भारत के राष्ट्रपति ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड में सफर करते हैं। साथ ही  उन्हें आधिकारिक यात्राओं के लिए एक लंबी बख्तरबंद लिमोजीन भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? - फोटो : istock
राष्ट्रपति की हॉलीडे रिट्रीट
बात करें छुट्टियों की, तो राष्ट्रपति के पास दो शानदार हॉलीडे रिट्रीट छुट्टियां बिताने के लिए होते हैं। इनमें वह अपने परिवार के साथ, एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम और दूसरा शिमला में स्थित रिट्रीट बिल्डिंग में जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें