फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird Village: दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जहां 90 साल से कपड़े नहीं पहनते हैं लोग, जानिए आखिर क्या है परंपरा

Thu, 23 Nov 2023 02:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Weird village where people live without clothes - फोटो : iStock
Weird Village: दुनिया में कई रहस्यमयी और अनोखी जगहें हैं। यह स्थान अजीबगरीब वजहों के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इनमें कई जगहें अजीब खानपाान, कुछ अपने रहन सहन के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी जगह के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आमतौर पर लोग कहीं बाहर जाते हैं या घर पर भी रहते हैं, तो कपड़े पहनकर ही रहते हैं। हालांकि, दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहां पर एक अजीबोगरीब नियम का पालन किया जाता है। इस गांव के लोग 90 साल से इस अनोखे नियम का पालन कर रहे हैं। 

दरअसल,  ब्रिटेन में यह अनोखा स्थित है। यहां पर बीते 90 सालों से 90 सालों कपड़ा नहीं पहनते हैं यानी बिना कपड़े के ही रहते हैं। अब आपको यह जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के इस गांव में लोग 90 साल से बिना कपड़ा के रह रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस गांव के लोग गरीब है। यहां के लोगों के पास दो कमरों का बंगला भी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Weird village where people live without clothes - फोटो : iStock
सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव में रहने वाले लोगों के पास सभी तरह की सुविधाए हैं, लेकिन यहां के लोग मान्यताओं और परंपराओं की वजह से कपड़ा नहीं पहनते हैं। ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में यह गांव स्थित है जिसका नाम स्पीलप्लाट्ज है। इस गांव में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक कोई भी कपड़ा नहीं पहनता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Weird village where people live without clothes - फोटो : iStock
स्पीलप्लाट्ज का जर्मन में मतलब होता है खेल का मैदान। हर्टफोर्डशायर में मौजूद यह अनोखा गांव ब्रिटेन की सबसे पुरानी कॉलोनियों में शामिल है। इस गांव में खूबसूरत मकान, स्विमिंग पूल और लोगों को पीने के लिए बीयर भी मिलती है। कहा जाता है कि 90 साल से अधिक समय से लोग इस अनोखे गांव में इसी तरह रह रहे हैं। 

Trending: लैंडिंग के समय अचानक समुद्र में समा गया विमान, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, वीडियो और तस्वीरें वायरल

4 of 5
Weird village where people live without clothes - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पीलप्लाट्ज गांव में रहने वाले 82 वर्षीय इसेल्ट रिचर्डसन के पिता द्वारा साल 1929 में इस समुदाय की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रकृतिवादियों और सड़क पर रहे लोगों में कोई अंतर नहीं है।

Viral Video: लड़के को लेकर बीच सड़क दो लड़कियों के बीच चलीं कुर्सियां और लात-घूसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Weird village where people live without clothes - फोटो : iStock
इस गांव की अनोखी परंपरा पर दुनियाभर के कई लोग डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में बना चुके हैं। इस गांव में पोस्टमैन और सुपरमार्केट से सामानों की डिलीवरी करने के लिए लोग आते रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें