फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल के कचरे से ऐसी चीज उठा लाती थी ये महिला, अब घर बैठे-बैठे कमा रही लाखों रुपए

Thu, 13 Dec 2018 05:15 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
एक महिला ने अपनी आमदानी बढ़ाने का जो तरीका खोज निकाला है उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस महिला ने महिलाओं की डिलीवरी के बाद फेंके गए कचरे में से एक ऐसी चीज ढूंढ ली जिससे वह घर बैठे लाखों रुपए कमा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रहने वाली 23 साल की कियारा नोबल प्रोफेशनल दाई हैं जो पिछले दो साल से गर्भनाल के प्रोडक्ट का बिजनेस कर रही हैं। वो इस बिजनेस के लिए सर्टिफाइड स्पेशलिस्ट भी हैं। अक्सर महिलाओं की डिलीवरी के बाद कचरा समझकर फेंक दी जाने वाली गर्भनाल (प्लेसेंटा) के जरिए हर साल लाखों रुपए कमाई कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
ये महिला गर्भनाल का इस्तेमाल करके कई उत्पाद जैसे एनर्जी कैप्सूल्स, फेस क्रीम और गिफ्ट आइटम्स जैसे कई तरह के दूसरे अन्य सामान भी बनाती है और उन्हें बेचकर पैसा कमाती है। जनवरी 2017 में इसका बिजनेस शुरू करने के बाद महिला को काफी अच्छी इनकम हो रही है और इसके जरिए वो सालाना 8500 पाउंड (करीब 7.5 लाख रुपए) भी कमा रही है। 

4 of 6
- फोटो : social media
कियारा ने जब नई-नई मां बनी महिलाओं को गर्भनाल कैप्सूल्स देकर इससे उन्हें होने वाले फायदों पर रिसर्च की तो उसे जबरदस्त रिजल्ट्स मिले। कियारा नोबल का कहना है कि यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की पढ़ाई के दौरान उन्हें गर्भनाल की टेबलेट्स के फायदों के बारे में पता चला था। कियारा डिलीवरी के 12 घंटों के अंदर हॉस्पिटल या प्रेग्नेंट महिला के घर जाकर प्लेसेंटा ले आती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
कियारा की सबसे पॉपुलर सर्विस 'प्लेसेंटा इन्कैप्सूलेशन' है। जिसमें वो गर्भनाल को सुखाकर उसके पाउडर की मदद से एनर्जी कैप्सूल्स बनाती हैं। उनका दावा है कि इन कैप्सूल्स को खाने से एनर्जी लेवल बढ़ता है साथ ही हार्मोनल असंतुलन और डिलीवरी के बाद होने वाली ब्लिडिंग भी कम होता है साथ ही स्तनों में दूध भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
कियारा के मुताबिक गर्भनाल एक प्राकृतिक और बेहद खूबसूरत चीज होती है, जो आपके बच्चे को नौ महीने तक जिंदा रखती है। इसलिए ये बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी है। इसके बाद भी कई महिलाएं उसे देखना तक नहीं चाहतीं और उसे फेंक देती हैं। कियारा का कहना है कि मैं जो भी करती हूं उससे मुझे बेहद प्यार है और यही मेरे लिए सबकुछ है। मुझे लगता है कि मैं महिलाओं के जीवन में थोड़ा सा बदलाव ला रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें