फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के पेट से निकली ऐसी चीज, करोड़पति बन गया शख्स

Thu, 13 Dec 2018 03:23 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया में कई बार लोगों को जाने अंजाने में ऐसी चीज मिल जाती है कि जिसके बारे में वो न तो कुछ जानते हैं और न ही कुछ समझ पाते हैं। लेकिन जब उस बारे में पता चलता है तो सन्न रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दरअसल, एक शख्स को अंजाने में ऐसी चीज हाथ लगी कि पलभर में ही वो करोड़पति बन गया। चीन के एक गांव में जु काउंट उर्फ बो चुनलो नाम के किसान की किस्मत उस समय चमक गई जब उसने शिकार करके लाए जंगली सूअर को पकाने के लिए काटा तो उसको सूअर की आंत में एक पत्थर जैसी चीज दिखाई दी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
लेकिन उस समय उसको इस बारे में अंदाज नहीं था की वो आखिर क्या है, उसने उसको संभालकर रख लिया। इस अजीब सी दिखने वाली चीज को जब एक दिन शंघाई लेकर पहुंचा, तब उसे पता चला कि ये दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है। इसे बेजोर के नाम से जाना जाता है। 

4 of 5
- फोटो : social media
शंघाई में एक एक्स्पर्ट ने जु काउंट को बताया कि इस 4 इंच लंबे और 2.7 इंच चौड़ी चीज की कीमत करीब चार लाख 50 हजार पाउंड यानी करीब 4 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
हालांकि जु काउंट ने उस पत्थर की कीमत सुनकर उसको निलाम करने का फैसला किया। एक्सपर्ट ने जु काउंट को बताया कि यह बेहद खास पत्थर है, जो सूअर और कई जानवरों की आंत में अपने आप बन जाता है। इस चीज से कई तरह की दवाइयां भी बनती हैं। इससे कई तरह के जहर से बचने के लिए इंजेक्शन भी बनाए जाते हैं। यह दुनिया भर में बेहद कम पाया जाता है। जिसकी वजह से ही इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें