झमाझम बारिश हो रही है। हीरो और हिरोइन पानी से तर-बतर हैं। रोमांटिक गाना चल रहा है। सबकी निगाहें बड़े पर्दे पर टिकी हैं। एंटरटेनमेंट की पूरी सामग्री सामने बड़े पर्दे पर हाजिर है। फिर भी आपकी तरह कईयों को मजा नहीं आ रहा...
आएगा कैसे हाथ में पॉपकॉर्न का टब जो नहीं है!!
यह बात तो आपको भी माननी होगी कि पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक के बिना फिल्म देखने का मजा ही नहीं आता। लेकिन आजकल एक अच्छे सिनेमाहॉल में फिल्म देखना जितना महंगा नहीं, उससे कहीं ज्यादा स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए पॉकेट ढीली करनी पड़ती है।
विज्ञापन
2 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
सबसे बुरी बात तो ये कि अपनी दुकान चलाने के लिए सिनेमाहॉल वालों ने बाहर से खाने-पीने की चीजे ले जाने पर बैन लगाकर रखा। मजबूरी में लोगों को अंदर मिलने वाले महंगे स्नैक्स खरीदने पड़ते हैं या फिर मन मसोस कर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
लेकिन हम भी कम है क्या? वो सिनेमाहॉल वाले सेर हैं तो हम भी सवा सेर हैं। तभी तो, कभी जूतों में सिगरेट छुपाकर या फोन के कवर में च्विंगम छुपाकर ले जाते हैं।
4 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
लेकिन ये सब तो छोटी-मोटी ट्रिक्स हैं। बस खुद को तसल्ली देने का मामूली सा ट्रक। लेकिन एक कपल ऐसा है जिसने इस 'इंटरनेशनल क्राइसिस' का तोड़ निकाल लिया है।
विज्ञापन
5 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल बच्चे के कैरियर में कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स छुपाकर सिनेमाहॉल में ले गया।
विज्ञापन
6 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
मल्टीप्लेक्स में चेकिंग करने वाले को भी इनकी इस कारस्तानी की भनक नहीं लगी और ये बड़े टशन से अपनी सीट पर विराजमान हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
Film
- फोटो : @DHALL_SOB/Twitter
इस जोड़ी ने न सिर्फ पूरी फिल्म मजेदार स्नैक्स के लुत्फ उठाए, बल्कि भलाई की सप्लाई जारी रखते हुए वीडियो रिकॉर्ड भी किया और अब ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर इसकी बातें कर रहे हैं...
@DHALL_SOB ने ट्विटर पर इस 'प्रेरणादयी' वीडियो को शेयर किया है। इससे शिक्षा लेनी है या नहीं वो बाद में सोचियेगा, पहले इसके मजे ले लीजिये...
when i tell y'all im about to buy a baby carrier of craigslist for the low...this is genius pic.twitter.com/m905ZtQHvk
— Daniel Hall (@DHALL_SOB) July 13, 2017