आज हम आपको एक ऐसे राजा की क्रूरता की कहानी बयां करेंगे जिसके चलते वह एक समय के लिए पूरी दुनिया की नजर में सबसे अजीब राजाओं में से एक बन गया। कोई मानता है कि उसका काल महान था तो कोई कहता है कि वह बेहद बुरा था। उसके ऐसे-ऐसे किस्से-कहानियां प्रचलित हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
kalibula
इस राजा का नाम है गायस जूलियस सीजर जर्मेनिकस, यानि कालिगुला। ये रोम का तीसरा सम्राट था। कुछ लोग उसे पागल कहते थे। आज उसी कालिगुला का जन्मदिन है। ये बात 2000 साल पहले इतिहास में दर्ज हो चुकी है कि आज भी दुनिया कालिगुला को भुला नहीं है?
विज्ञापन
3 of 8
goat
कद काठी में लंबा और पतला सा दिखने वाला कालिगुला अपने अजीबोगरीब हुक्म को लेकर चर्चा में आया। उसका बेहद मजबूत शरीर था आंखे अंदर की और धंसी हुई थी जिसके चलते लोग हंसी-मजाक में उसकी तुलना बकरी से करते थे। इस वजह से वह अपने सामने बकरी का जिक्र नहीं सुन सकता था। जो कोई उसके सामने बकरी का नाम लेने की हिमाकत करता था वह उसे सीधा मौत की सजा का हुक्म सुना देता था।
4 of 8
p
सिर्फ इतना ही नहीं कालिबुला अपने साम्राज्य में किसी मजबूत बाल वाले को देखना पसंद नहीं करता था। ऐसा कोई उसे नजर आता था तो वो तुरंत उस शख्स को पकड़कर बाल छिलवाने (शेव) करवाने का हुक्म दे देता था। उसके इन अजीबोगरीब हुक्मों के कारण वह हमेशा चर्चाओं में बना रहता था। कालिगुला को घोड़ों से विशेष प्रेम था खासकर वह अपने इनसिटैटस को बहुत मानता था। उसके साथ कालिबुला इस कदर लगाव हो गया कि उसने अपने घोड़े को घर बनवाकर दे दिया। काफी लोगों का यह भी कहना है कि उसने अपने घोड़े को अपने राज्य का बड़ा मंत्री बना दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
demo
बहन से थे उसके संबंध
कालिगुला को लेकर यह बातें भी कही जाती है कि जब वो किशोरावस्था में था तो अपनी परदादी के साथ रहा करता था। इसी बीच उसके अपनी बहन जूलिया ड्रूसिला से शारीरिक संबंध भी बन गये। उसने हमेशा अपनी बहनों के प्रति बहुत प्यार दिखाया, खासकर जूलिया के प्रति। जूलिया की मौत के बाद कालिबुला ने रोम के वीनस मंदिर में अपनी बहन की मूर्ति लगवाई थी। बता दें वीनस मंदिर को रोम में प्यार की देवी का मंदिर माना जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
p
वहीं कालिबुला अपने सहयोगियों और मंत्रियों के प्रति जरा भी नरम नहीं था। वह उन्हें जब तब परेशान करता रहता था। कभी अपनी पालकी के साथ उन्हें मीलों पैदल चलवाता तो कई बार उन पर झूठा आरोप तक लगवा देता था। यहां तक कि इन्हीं झूठे आरोपों के चलते उन्हें मौत की सजा भी सुना दी जाती थी। उसने अपने उस सहयोगी को भी नहीं बख्शा जिसकी मदद से वह राजा बना था। उसने मार्को नाम के इस सहयोगी पर अपनी पत्नी को अपने पास सेक्स के लिए भेजने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
7 of 8
p
दोस्तों के सामने अपनी ही पत्नी की करा दी थी नग्न परेड
कालिगुला ने चार शादियां की थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसने अपनी दूसरी पत्नी को उसकी शादी के दिन ही अगवा कर लिया था। उसकी तीसरी पत्नी एक दूसरे मर्द से पहले ही शादीशुदा थी। उसकी चौथी पत्नी मिलोनिया ने उसे कुछ हद तक काबू किया। वह बहुत सुंदर और बुद्धिमान थी लेकिन कालिगुला ने अपने दोस्तों के सामने मिलोनिया की नग्न परेड करा दी थी।
सोने में नहाता था और सिरके में पिघले मोती पीता था
सोने के आभूषण और सिक्के अपने टब में भरकर कालिगुला नहाता था। कई बार वह सिर्फ सोने पर ही चलता भी था। सोने से उसे बहुत प्यार था। वह सिरके में डालकर पिघलाए गए मोती भी पिया करता था।