फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की इस गुफा में है दुनिया के खात्मे का राज, रखा है गणेश जी का कटा सिर !

Fri, 21 Dec 2018 03:57 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 7
patal bhuvaneshwar cave temple - फोटो : Twitter
हमारी दुनिया बहुत बड़ी है जहां तरह-तरह के अजीबो-गरीब रहस्य भरे पड़े हैं। कुछ को तो सुलझा लिया गया लेकिन सैकड़ों रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। जिन्हें सुलझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल पाया। 
विज्ञापन

2 of 7
patal bhuvaneshwar cave temple - फोटो : Twitter
ऋषि-मुनियों और अवतारों की भूमि 'भारत' एक रहस्यमय देश है। भारत में ऐसे कई स्थान हैं जिनका आज भी रहस्य बरकरार है। वैसे तो दुनियाभर में ऐसी कई गुफाएं हैं, जोकि अपने आपमें अद्भुत रहस्य और अनोखी खासियत के लिए मशहूर हैं। आपने भी ऐसी कई रहस्मयी गुफाओं बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Twitter
दरअसल, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह गुफा विशालकाय पहाड़ी के करीब 90 फीट अंदर है। यह गुफा उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के प्रसिद्ध नगर अल्मोड़ा से शेराघाट होते हुए 160 किलोमीटर की दूरी तय कर पहाड़ी वादियों के बीच बसे सीमांत कस्बे गंगोलीहाट में स्थित है। पाताल भुवनेश्वर गुफा किसी आश्चर्य से कम नहीं है। बताया जाता है कि इस गुफा में मौजूद पत्थर से पता लगाया जा सकता है कि दुनिया का अंत कब होगा। इस गुफा की खोज भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त अयोध्या के राजा ऋतुपर्ण ने की थी।  

4 of 7
- फोटो : Twitter
बताया जा रहा है कि इस गुफा के अंदर भगवान गणेश का कटा हुआ सिर रखा हुआ है और साथ ही दुनिया के अंत का भी रहस्य छुपा है। इस गुफा के अंदर जाने मे कई कठिनाई आती है। इस गुफा के अंदर जाने पर कई अन्य गुफा और मिलती हैं। इस गुफा के अंदर काफी अंधेरा है लेकिन अब लाइट की व्यवस्था कर दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
Patal bhuvaneshwar - फोटो : Twitter
इस गुफा के अंदर 180 सीढ़िया पार करने पर एक अलग ही नजारा दिखता है। गुफा के अंदर जाते ही एक कमरा मिलता है, जिसमें करीब 33 हजार देवी देवता की मूर्तियां हैं, यहां पर बहता पानी भी मिलता है। बताया जाता है कि इस गुफा में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजी की जाती है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Twitter
इस गुफा में बने 4 द्वारों को पाप द्वार, रण द्वार, धर्म द्वार और मोक्ष के रूप में बनाया गया है। इस गुफा का पाप द्वार रावण की मृत्यु के बाद, रण द्वार महाभारत के बाद बंद हो गया था जबकि धर्म द्वार अभी भी खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Social Media
गुफा के अंदर जाने वाला रास्ता इतना सकरा है कि कभी-कभी लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। अंदर जाते समय आपको इसकी दीवारों पर एक हंस की आकृति भी दिखाई देगी। लोगों का मानना है की यह ब्रह्मा जी का हंस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें