फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोशूट कराने पानी में उतरी मॉडल, अचानक पीछे से आ गई शार्क और हुआ बहुत अजीबोगरीब

Wed, 11 Jul 2018 05:01 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पानी में फोटोशूट के दौरान एक मॉडल के साथ हुआ कुछ ऐसा जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया की 19 वर्षीय मॉडल कटरीना एले जारुत्स्की शार्क के साथ स्वीमिंग करते हुए फोटोशूट करवा रही थीं। कटरीना एक नामी इंस्टाग्राम मॉडल हैं। बहामास में फोटोशूट के दौरान उनके साथ जो हुआ वो बिल्कुल अजीबोगरीब था। 
विज्ञापन

2 of 4
जब कटरीना शार्क के साथ पानी में फोटोशूट करवा रही थी तो उसी वक्त एक शार्क ने पीछे से आकर उनके हाथों को काट लिया। ये हादसा स्टैनियल के में हुआ था। फोटोशूट कटरीना के ब्वॉयफ्रेंड के पापा कर रहे थे। कटरीना एले जारुत्स्की अपने ब्वॉयफ्रेंड और उसके परिवार के साथ छुट्टियों मनाने गई थीं। उस इलाके में शार्क के साथ स्वीमिंग करने का मजा ही अलग है लेकिन वह साइन बोर्ड देखना भूल गई थी कि ये शार्क काट भी सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना ने एक इंटरव्यू में बताया - 'मेरी कलाई शार्क के मुंह में थी। मुझे महसूस हो रहा था कि उसके दांत मेरे हाथ को पकड़ रहे हैं। जैसे ही उसने मेरा हाथ पकड़ा, उसी वक्त मैंने अपना हाथ झटका और उसे शार्क के मुंह से निकालने की कोशिश की।' शार्क के मुंह से हाथ निकालने के बाद कटरीना ने अपनी कलाई जोर से पकड़ी और बाहर की तरफ आने लगी।
विज्ञापन

4 of 4
अगर वो कलाई को नहीं पकड़ती तो खून की खुशबू बाकी शार्क तक पहुंच जाती जिससे सारे शार्क उन पर अटैक कर सकते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा होने के बाद कटरीना को क्लीनिक ले जाया गया और ट्रीटमेंट कराया गया। बाद में वह फ्लोरिडा चली गईं। यहां वह यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी में पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें