फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का यह शख्स रातोंरात बन गया करोड़पति, जानें कैसे बैंक अकाउंट ने मिनटों में बदली किस्मत

Fri, 06 Apr 2018 08:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Atm slip
यूपी का एक शख्स रातोंरात करोड़पति बन गया। जब यह खबर फैली तो उसके नाम के चर्चे पूरे इलाके में होने लगे। हर कोई यह जानने को आतुर कि आखिर एक रात में कौन और कैसे करोड़पति बन गया। जब बात से पर्दा उठा तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई। 
विज्ञापन

2 of 5
haseen khan
दरअसल, यूपी के इस शख्स के खाते में 9,99,94,984 रुपये अा गए थे। यह मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का बताया जाता है। यहां उत्तरी फर्राश मोहल्ले का हसीन खान नामक शख्स के अकाउंट में अचानक इतने रुपए आ गए कि वह रातोंरात करोड़पति बन गया। इतने रुपए देखने के बाद वह भी हक्का-बक्का रह गया।
विज्ञापन

3 of 5
shahabad bank of india
हसीन को यह खबर तब हुई जब उसने एटीएम से रुपये निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड यूज किया। एटीएम से पैसे तो नहीं निकले लेकिन एक ऐसी पर्ची निकली जिसे देखकर हसीन खान के होश उड़ गए। हसीन के हाथ में करीब दस करोड़ रुपये बैलेंस की पर्ची थी। 

 

4 of 5
bank
उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि आखिर इतने पैसे कहां से आ गए। इसके बाद वह दूसरे कई एटीएम पर गया, मगर खाते में उतने ही पैसों की पर्ची निकली। एक रिपोर्ट के मुताबिक हसीन का शाहाबाद बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। मंगलवार दोपहर बाद वह आईसीआईसीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mobile sms
जब मोबाइल अलर्ट में कुछ नहीं आया। तो उसने बैंक से बात की इसके बाद पैसे कहां से आए यह जानकारी नहीं दी गई लेकिन इतना कहा गया कि खाते को सीज कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह बैंक की चूक से हुआ है जिसे वह छुपा रहा है, लेकिन हसीन खान इसे लेकर परेशानी झेल रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें