फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: भाई-बहन को भूलकर भी साथ नहीं जाना चाहिए यहां, वजह भी जान लें

Sun, 26 Aug 2018 03:25 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Lanka Minar
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कालपी नाम की एक जगह है। वहां लंका मीनार नाम से एक मीनार बनाई गई है जहां रावण और उसके पूरे परिवार की प्रतिमा सजाई गई है। 210 फीट ऊंची इस मीनार को मथुरा प्रसाद ने बनवाया था। बड़ा सवाल यह है कि कलयुग में कोई रावण के नाम पर लाखों पैसे लुटाकर मीनार क्यों बनवाएगा? 
विज्ञापन

2 of 4
Lanka Minar
दरअसल, मथुरा प्रसाद रामलीला में रावण का किरदार निभाते थे। सालों तक इस काम को करने की वजह से उनकी पहचान इस नाम से जुड़ गई थी। यही वजह है कि उन्होंने लंका मीनार बनवाई। 1857 में निर्मित इस मीनार को बनाने में बीस साल लगे।
विज्ञापन

3 of 4
Lanka Minar
लंका मीनार बनाने में उस जमाने में 1 लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा का खर्च आया। इस परिसर में एक शिव मंदिर भी है जिसे इस तरह बनवाया गया कि रावण को हर पल भोलेनाथ के दर्शन होते रहे। यहां 100 फीट के कुंभकर्ण और 65 फुट ऊंचे मेघनाथ की प्रतिमाएं लगी हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Lanka Minar
मीनार की चढ़ाई करने के लिए सात बार परिक्रमा करनी पड़ती है। इन्हें शादी के दौरान लिए जाने वाले सात-फेरे माने गए हैं। यही वजह है कि सगे भाई और बहन को यहां एक साथ नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें