फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सिर में धंसे चाकू के साथ खुद साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचा ये शख्स, पूछा- डॉक्टर बिजी हैं क्या

Thu, 22 Nov 2018 01:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
1 of 6
Shaun Wane Cape Town South Africa - फोटो : Twitter
अमूमन ऐसा देखा गया है कि अस्पताल में काम करने वाले लोग हादसों को देखने के बाद विचलित नहीं होते। आपातकाल अवस्था में पहुंचे मरीज को देखकर वो मुस्तैदी में अपना काम करने में जुट जाते हैं। जबकि आम आदमी हादसों के शिकार की अवस्था देखकर ही परेशान हो जाता है। लेकिन साउथ अफ्रीका के केपटाउन में ऐसा मामला हुआ जिसे देखने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों की भी चीख निकल आई। 

2 of 6
knife
अखबार में छपी खबर के मुताबिक 24 वर्षीय शॉन वेन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें देखने के बाद भगदड़ मची हुई थी। शॉन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। कुछ शातिर साइकिल चुराने के इरादे से कंपाउंड में आए थे। लेकिन तभी वहां शॉन पहुंच गए। अपराधियों ने शॉन पर हमला करने के लिए चाकू फेंका। जोकि उनकी खोपड़ी में जा घुसा। इसके बाद हमलावर भाग गए। 

3 of 6
cycle
शॉन इतनी मजबूत इच्छा शक्ति के व्यक्ति हैं कि जब उनके सिर पर चाकू धंसा तो वह परेशान नहीं हुए बल्कि बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए। अपनी साइकिल उठाई और 1 किलोमीटर दूर अस्पताल की तरफ चल दिए। रास्ते में जब वो साइकिल चला रहे थे बेहद सामान्य नजर आ रहे थे। उनके सिर से गिरती खून की धारा को देखकर लोग परेशान हो जा रहे थे। 

4 of 6
doctor
शॉन जब अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद रिसेप्सनिस्ट का मुंह खुला का खुला रह गया। सिर में चाकू लगे होने के बावजूद शॉन ऐसे व्यवहार कर रहे थे जैसे कुछ हुआ ही नहीं। बड़ी शांति के साथ वेन ने काउंटर पर पूछा डॉक्टर बिजी हैं क्या?

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
शॉन का इलाज करने वाले डॉक्टर वेंटर का कहना है कि शख्स की इच्छा शक्ति वाकई अद्भुत है। उसके सिर में 6 इंच का चाकू घुसा हुआ था। और वह हमसे ऐसे बात कर रहा था जैसे कुछ हुआ ही नहीं। एक्सरे कराया तो डॉक्टर और हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shaun Wane Cape Town South Africa
डॉक्टर ने बताया कि शॉन की किस्मत ठीक थी। इसलिए चाकू ठीक उस जगह पर लगी जहां सिर की हड्डी मजबूत थी। इसलिए चाकू सिर्फ खोपड़ी के ऊपरी हिस्से मे लगा और उसकी जान बच गई। वहीं सोशल मीडिया पर शॉन का हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है और उन्हें आयरन मैन कहा जा रहा है।  
Next
AU ऐप में पढ़ें