गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारतीयों द्वारा बनाए गए अनेकों वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन इस बार भारतीय मूल की हरनाम को गिनीज बुक में जगह उसकी दाढ़ी की वजह से मिली है। चौंकने वाली बात ये है कि ये दाढ़ी किसी लड़के की नही बल्कि लड़की की है। जानिए कौन है हरनाम।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : bbc
24 साल की हरनाम कौर पहली नजर में लड़का ही लगती है। हरनाम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे कम उम्र की दाढ़ी वाली लड़की में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : bbc
हरनाम के 11 साल उम्र में चेहरे और छाती में बाल आने शुरू हो गए थे। क्योंकि वह पॉलीसाइटिक ओवरी सिंड्रोम नाम की बीमारी के शिकार थी। जिसकी वजह से हरनाम हफ्ते में दो बार वेक्सिंग किया करती थी।
4 of 6
- फोटो : bbc
इस बीमारी के कारण लोग उसका मजाक उड़ाते थे और उसे ‘बीयर्डो’, ‘शीमेल’, ‘शीमैन’ जैसे नामों से चिढ़ाते थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : bbc
जब हरनाम 16 की हुई तो हीनता बोध की वजह से उसने घर से बाहर जाना बंद कर दिया। बाद में उसने सिख पंथ की मान्यता के अनुसार अपने बाल नहीं कटाने का फैसला किया।
लड़की होने के बावजूद हरनाम को अपनी इस सूरत से कभी कोई ग्लानि नहीं रही, बल्कि उन्होंने इसे गॉड गिफ्ट के तौर लिया। अपनी इन्हीं भरी-पूरी दाढ़ी-मूंछो के साथ ही हरमन ने स्कूल और कॉलेज पूरा किया। आज हरनाम इसी आत्मविश्वास की वजह से वह गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा पाई हैं।