फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद किया जाता है अजीबोगरीब खाना लेकिन इन 5 डिशेज के पास मुश्किल है जाना, पढ़ें

Wed, 10 Oct 2018 12:02 PM IST
बोरिस माक्सीमोव
विज्ञापन
1 of 6
Weird Breakfast
खाने के शौकीन आपको कहीं भी मिल जायेंगे जिन्हें कुछ खास पसंद होता है। और तो और ऐसे लोग पसंदीदा खाने के लिए किसी रोक टोक को पसंद नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे खाने भी होते हैं जिन्हें आप खाना तो दूर देखना भी पसंद न करें। लेकिन जहां लोग उन्हें खाते हैं वो बडे चाव से खाते हैं। ये वो डिशेज हैं जिनमें खाने को सडा गला कर बनाया जाता है, खाने को सडा कर बनाने के अपने फायदे हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने भी माना है कि सडे हुए खाने को खाने से आंतों में अच्छे बैक्ट्रिया पहुंचते हैं। बहरहाल मैं आपको उन पांच डिशेज के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे मैं ने अलग अलग मौकों पर पहली और आखिरी बार खाया है। तो ऐसा क्या खास है इन खानों में आप भी जानिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

सड़े हुए पनीर का व्यंजन

2 of 6
live and whipping cheese
पनीर से बनने वाले व्यंजन कई लोगों को बहुत पसंद होते हैं। इसलिए पित्जा, बर्गर आदि में लोग एक्स्ट्रा पनीर भी पसंद करते हैं। खासकर शाकाहारी लोगों के लिए चिकन-मटन के बदले पनीर ही ऑप्शन सबसे उत्तम माना जाता है। लेकिन एक ऐसी डिश है जो पनीर को पूरी तरह सड़ा कर बनाई जाती है। उसे इस हद तक सड़ाया जाता है कि उसमें कीड़े पड़ जाते हैं और उसमें से एक तरह का लिक्विड निकलने लगता है।

इटली के सार्डिनियन इलाके में कासू मार्जु नामक पनीर का डिश मिलता है, जिसमें जिंदा कीड़े होते हैं। लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए तय यूरोपीय मानकों के अनुसार इसे बनाने की मनाही है। लेकिन ये डिश भूख बढाने के लिए अच्छी मानी जाती है।
इसमें मौजूद कीडे 15 सेंटीमीटर तक उछल सकते हैं। इसलिए इस पनीर को खाने वाले को इसे इस तरह से खाना पडता है कि ये कीडे उछलकर आंख और नाक में न घुस जाएं।

जो लोग जिंदा कीडों के साथ नहीं खा सकते वे पेपर बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिश को पेपर बैग में डाले और बंद कर दें। कीडे उछलने लगेंगे और थोडी देर बाद ऑक्सीजन की कमी से मर जायेंगे और इसका स्वाद मरे हुए कीडे के साथ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

यूरिया वाली मछली

3 of 6
Uria Fish
इस तरह की स्थिति तब आती है जब आप किसी ऐसे स्थान पर फंसे हो जहां किसी भी तरह का खाना न हो। जैसे अगर आप आईलैंड पर फंसे हैं और आपके चारों तरफ पानी और पानी में हो ग्रीनलैंड शार्क। तब आपको लगेगा इसमें कौन सी बडी बात है, आप उन्हें पकडेंगे और खा जायेंगे।

लेकिन ये इतना आसान नहीं। इंसानों के लिए ग्रीनलैंड में पाए जाने वाले शार्क का मीट घातक होता है क्योंकि इसमें यूरिया का मात्रा अधिक होती है। लोग पहले इन्हें पकडते हैं, इनका सिर काट कर शरीर से अलग करते हैं और बिना सिर के शरीर को रेत में गाड़ देते हैं। जहां उन्हें गाड़ा जाता है वहां कई सारे पत्थर लगा दिए जाते हैं ताकि उसे खाने के लिए दूसरे जीव ना आ जाएं। उसे तब तक छोड दिया जाता है जब तक वो सड न जाए। तब उसे निकालकर टुकडों में काटा जाता है और कुछ महीनों के लिए इसे और सडने के लिए छोड दिया जाता है।

अंत में ये खाने के लिए तैयार है। इसमें अमोनिया की मात्रा अधिक होती है। कई लोग इसे खाते समय स्थानीय ब्रांडी को भी साथ में रखते हैं जिसे 'प्लेग' कहते हैं। खैर, मुख्य बात है दोनों को तुरंत निगलना।लेकिन जिनके पास इंतजार करने का इतना समय नहीं है वे इसे आईलैंड की किसी सुपरमार्केट से सीधा खरीद सकते हैं।

 

सुबह का मशहूर नाश्ता

4 of 6
breakfast japan An AUto
जब खाद्य पदार्थों में सडा हुआ खाना सामान्य बात हो तब सुबह की शुरुआत ही सडे हुए खाने से क्यों न हो। एन आत्तो जापान का परंपरागत भोजन है। ये किण्वित किए गए सोया से बनता है, यानी पूरी तरह से सडाया गया सोया। जैसा कि इसकी गंध और स्वाद ही बता देता है। ये बहुत ही चिपचिपा होता है और ये उसी की तरह दिखता है जैसे किसी तीन साल के बच्चे के आंतों में इंफेक्शन हो जाने के कारण कीडे उत्पन्न हो जाते हैं। ये जापान का बहुत ही प्रसिद्ध ब्रेकफास्ट है।

 
विज्ञापन

सबसे बदबूदार डिश

5 of 6
surstromming
कई डिश अपनी गंध से ज्यादा प्रचलित होते हैं। ऐसी ही एक डिश है जिसे उसकी गंध ही उसे खास बनाती है। तरह-तरह के खाद्य पदार्थों की गंध की तुलना करने वाले जापानी टीम के वैज्ञानिकों के अनुसार, सरस्ट्रोमिंग से अधिक बदबूदार खाना ढूढना नामुमकिन है। इसलिए इसे घर से बाहर खाने की सलाह दी जाती है ताकि घर में इसकी बदबू न फैले। ये स्वीडन में लोग खाते हैं।

इसे बनाने का तरीका 19वीं शताब्दी में ढूंढा गया था, सरस्ट्रोमिंग को अद्भुत आविष्कार माना जाता है। उस जमाने में इसके लिए एक कटोरी में नमकीन पानी में हेरिंग (फोरेज फिश) को रख कर सडाया जाता था। कुछ समय बाद इसे बनाने के तरीके में और सुधार किया गया और एक सील बंद डब्बे में हेरिंग को सडाया गया ताकि वो और ज्यादा सड सके। इस प्रक्रिया के दौरान बैक्टिरिया हाइड्रोजन सल्फाइड के साथ-साथ प्रोपोनिक एसिड और ब्यूटरीक एसिड बनाते हैं। कई बार इसकी सडन इतनी बढ जाती है कि डब्बा विस्फोट भी हो जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदियों पुराने अंडे

6 of 6
fermented egg
अंडों को ठंडक में रखा जाए तो वो कुछ दिन तक चल सकते हैं लेकिन कभी सुना है- 100 साल पुराने अंडे-1000 साल पुराने अंडे या कई बार इससे भी पुराने अंडे। चीन में लोग महीनों या सालों पुराने अंडे खाते हैं। नहीं सुना हो तो बत्तख के अंडे लें और उसे क्विकलाइम या कैल्शियम ऑक्साइड से ढक दें और सेलोफेन से लपेट लें ताकि ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाए। अब इसे तीन से छह महीने के लिए किसी सूखी जगह रख दें, जहां ज्यादा ठंडा न हो। हालांकि ऐसा करने के और भी तरीके हैं। जैसे ही आप इसे खाएंगे आपको अमोनिया की गंध आने लगेगी। इसका स्वाद ही इसकी खासियत है। पर ऐसा करके आप अंडो को सालों तक रख सकते हैं लेकिन हजारों साल तक नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें