बर्फीला पानी, सर्द मौसम और तन पर एक भी कपड़ा नहीं। राहत के नाम पर सिर्फ हल्की सी धूप।फिर भी देश की शान के लिए डुबकी लगा दी इन लोगों ने। न तो इन्हें जुल्मी मौसम का डर था न ही न्यूड होने की शर्म...
विज्ञापन
2 of 4
न्यूड तैराकी
- फोटो : Nelli Kallinen / Yle
देश की झोली में रिकॉर्ड डालने के लिए पूर्वी फिनलैंड में एक म्यूज़िकल फेस्टिवल के दौरान 789 लोग बिना कपड़ों के तैराकी में हिस्सा लेने उतरे। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया में जो रिकॉर्ड बना था, उसमें 786 लोगों ने ही हिस्सा लिया था। यानी फिनलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों की तादाद ज्यादा रही। आयोजक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस इवेंट को दर्ज किए जाने की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
न्यूड तैराकी
- फोटो : Nelli Kallinen / Yle
इस 'स्किनी डिप' रिकॉर्ड के लिए फिनलैंड के लोगों ने पहले भी दो बार प्रयास किये थे, लेकिन असफल रहे। हेलसिंकी में साल 2015 और साल 2016 में करीब 300-300 लोगों जमा हुए थे। इस बार भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सिर्फ 100 लोगों ने ही वॉलेंटियर किया था। पर इवेंट शुरू होने से ठीक पहले धूप निकल आई जिसके बाद प्रतिभागियों की तादाद बढ़ गई।