फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको ये याद क्यों नहीं रहता कि सपना शुरू कहां से हुआ, जानिए ऐसे ही 15 दिलचस्प Facts

Sat, 24 Feb 2018 09:01 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo
अगर कोई आपसे यह सवाल पूछे कि आपको अपने सपनों से जुड़ी कितनी जानकारी है, तो आपका क्या जवाब होगा..? शायद आप इस बारे में ज्यादा कुछ न बोल पाएं। सारी बात छोड़िए अगर कोई आपसे केवल इतना पूछ दे कि आपने कल रात जो सपना देखा था वह कहां से शुरू हुआ था तो इसका जवाब भी आपके पास नहीं होगा। ताज्जुब हुआ न...असल में इन बातों पर हमारा ध्या ही नहीं जाता। इसकी भी वजह है।  

दरअसल, आपको सपनों के अजब-गजब रहस्यों के बारे में जानकारी ही नहीं है। ऐसे ही कुछ और रोचक तथ्यों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सपनों से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 4
demo
1.कम उम्र के बच्चों को पहले के 3-4 साल तक कोई सपना नहीं आता है।

2.क्या आप जानते हैं कि जानवर भी सपने देख सकते हैं।

3.लगभग 60% लोग सपना देखने के बाद भूल जाते हैं।

4.सपने देखने के दौरान हमारा दिमाग और तेज गति से काम करता है।

5. ब्लैक एंड व्हाइट टीवी आने से पहले हम रंगीन सपने देखते थे लेकिन जब ब्लैक एंड व्हाइट टीवी आ गया तो बहुत से लोगों को ब्लैक एंड व्हाइट सपने ही आने लगे। इसलिए यह बात कही जाती है कि जब रंगीन टीवी नहीं था तब लोगों को ब्लैक एंड व्हाइट सपने भी आते थे।
विज्ञापन

3 of 4
demo
6.आप सपने देखने के साथ-साथ कभी खर्राटे नहीं मार सकते।

7.कभी गोर किया है आपको यह कभी याद नहीं रहता कि सपना शुरू कहां से हुआ था।

8.सपने में आप कुछ भी पढ़ नहीं सकते है।

9.ऐसा माना जाता है कि एक व्यक्ति लगभग अपने जीवन के 6 साल सपने देखने में ही बिता देता है।

10.आप सपनो में कभी भी सही समय नहीं बता सकते। जितनी बार आप सपने में समय देखेंगे, आपको हर बार अलग-अलग समय दिखाई देगा।
विज्ञापन

4 of 4
demo
11.यह भी माना जाता है कि एक रात में एक व्यक्ति औसतन 7 से ज्यादा सपने नहीं देख सकता।

12.एक स्रोत के मुताबित इंसान ज्यादातर नकारात्मक सपने ही देखता है।

13.जो लोग जन्म से अंधे होते हैं, उन्हें सपने में भी कुछ नहीं दिखता है, लेकिन जो लोग जन्म से अंधे नहीं होते है वह सपने में चित्र देख सकते हैं। 

14.100 में से 70 लडकों को सपनों में लड़कियां ही दिखती है। लेकिन लड़कियों को लड़के और लड़कियां दोनों ही दिखते हैं।

15.अनुमान के मुताबित एक व्यक्ति साल में 1460 सपने देखता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें