फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग रंगों के क्यों होते हैं सड़क किनारे लगे माइल स्टोन, नहीं समझ पाए होंगे आज तक

Thu, 22 Feb 2018 01:47 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
सड़क किनारे लगा मील का पत्थर तो आपने देखा ही होगा जिस पर किसी विशिष्ट स्थान की दूरी व उसका नाम लिखा होता है। इन पत्थरों में अक्सर दो रंग आपको देखने को मिले होंगे। यह पीला-सफेद, हरा-सफेद, काला-सफेद व केसरिया-सफेद रंग का होता है।

माइल स्टोन पर ऐसे रंगों का क्या मतलब होता है क्या आप जानते हैं..? इसमें खास स्थान की दूरी कैसे आंकी जाती है। तो आइए जानते हैं सड़क पर चलते वक्त या ड्राइव करते वक्त ऐसे पत्थर नजर आए तो कम से कम आपको इनके बारे में पता तो रहे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
DEMO
मील के पत्थर पर पीले रंग की पट्टी
अगर सड़क पर चलते वक्त या ड्राइव करते वक्त किनारे पर ऐसा पत्थर दिखे जिसका ऊपरी हिस्सा पीले रंग का हो तो समझ जाइए कि आप नेशनल हाईवे या राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
DEMO
मील के पत्थर पर हरे रंग की पट्टी
जब आपको सड़क पर हरे रंग का मील का पत्थर दिखाई दे तो समझ जाइए कि आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं बल्कि राज्य राजमार्ग या स्टेट हाईवे पर चल रहे हैं।

4 of 5
DEMO
मील के पत्थर पर काले, नीले या सफेद रंग की पट्टी
जब आपको सड़क पर काले, नीले या सफेद रंग की पट्टी वाला माइलस्टोन दिखाई दे तो समझ जाइए कि आप किसी बड़े शहर या जिले में आ गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DEMO
मील के पत्थर पर नारंगी रंग की पट्टी 
जब आपको सड़क के किनारे नारंगी रंग की पट्टी वाला माइलस्टोन या मील का पत्थर दिखता है तो समझ जाइए कि आप किसी गांव या फिर गांव की सड़क पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें